RSSB Teaching Associate Recruitment 2026:- राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी बोर्ड द्वारा Teaching Associate Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में कुल पदों की संख्या 3540 है। राजस्थान के युवाओं के लिए लंबे समय से कॉलेज स्तर पर नई भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है।
अगर आप पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके हैं और शिक्षा क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हो, तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। RSSB Teaching Associate Recruitment 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी पाने के लिए इस पोस्ट का अंत तक अवलोकन करें। इस पोस्ट में आवेदन कैसे करें, आवेदक की योग्यता क्या है, इसकी आयु सीमा क्या है, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और जरूरी दस्तावेज जैसी जानकारी प्रदान की गई है।
RSSB Teaching Associate Recruitment 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
| पद का नाम | Teaching Associate |
| कुल पद | 3540 पद |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू | 05 मई 2026 |
| अंतिम तिथि | 03 जून 2026 |
| नौकरी स्थान | राजस्थान |
| शैक्षणिक योग्यता | Master Degree + NET / SET / SLET / PhD |
| न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 40 वर्ष |
| आवेदन शुल्क | ₹400 से ₹600 |
| वेतन | ₹28,850 प्रति माह |
| चयन प्रक्रिया | परीक्षा / मेरिट / दस्तावेज सत्यापन |
| आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
RSSB Teaching Associate Recruitment 2026 Latest Update
राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और कॉलेज में शिक्षकों की कमी पूरी करने के लिए यह भर्ती निकाली गई है। यह राजस्थान युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है अपना भविष्य बनाने के लिए। राज्य के विभिन्न सरकारी कॉलेज एवं शिक्षण संस्थानों में योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इससे शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा और राज्य के युवाओं को रोजगार भी प्राप्त होगा।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले यह महत्वपूर्ण तिथियां ध्यान रखनी चाहिए –
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 30 अप्रैल 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू – 05 मई 2026 से
- आवेदन की अंतिम तिथि – 03 जून 2026
- एग्जाम होने की संभावना – सितंबर से अक्टूबर 2026 तक
RSSB Teaching Associate Recruitment 2026 में शैक्षणिक योग्यता
RSSB Teaching Associate Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए क्या-क्या योग्यता होनी चाहिए इसकी सम्पूर्ण जानकारी नीचे बताई गई है –
- आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Master Degree होनी चाहिए।
- NET / SET / SLET उत्तीर्ण या फिर किसी विषय में पीएचडी डिग्री होनी चाहिए।
जिन उम्मीदवारों ने UGC के नियमों के अनुसार योग्यता प्राप्त की है वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
RSSB Teaching Associate Recruitment 2026 में आयु सीमा
Teaching Associate भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदको की आयु सीमा निम्न होनी चाहिए –
- न्यूनतम आयु सीमा – 21 वर्ष
- अधिकतम आयु सीमा – 40 वर्ष
आवेदन शुल्क
RSSB Teaching Associate Recruitment 2026 भर्ती में आवेदन करने के लिए अलग – अलग केटेगरी के लिए अलग अलग आवेदन शुल्क रखा गया है। जो निम्न प्रकार से है –
- सामान्य वर्ग / OBC क्रीमी लेयर – ₹600
- OBC NCL / EWS – ₹400
- SC / ST – ₹400
- फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
सैलरी कितनी होगी
RSSB Teaching Associate Recruitment 2026 पद के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को लगभग ₹28,850 प्रति महीने के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सरकारी लाभ भी मिलेंगे।
RSSB Teaching Associate Recruitment 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
Teaching Associate भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक के पास निम्न दस्तावेज होने आवश्यक है –
- आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास उसका आधार कार्ड होना चाहिए।
- आवेदक के पास 10वीं और 12वीं की मार्कशीट होनी चाहिए।
- ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदक की पासवर्ड साइज फोटो और हस्ताक्षर होने आवश्यक है।
- आवेदक के पास ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन प्रमाण पत्र होने चाहिए।
- अभ्यर्थी के पास उसकी जाति का जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- NET / SET / SLET प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
RSSB Teaching Associate Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया
RSSB Teaching Associate Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। आवेदन करने के लिए आसान स्टेप्स नीचे बताए गए हैं, जो निम्न प्रकार से है –
- Step 1. सबसे पहले अपने मोबाइल में राजस्थान SSO पोर्टल पर जाए।
- Step 2. अपनी SSO I’D और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- Step 3. अब आवेदक Recruitment Portal में जाएँ और Teaching Associate Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- Step 4. आवेदन फॉर्म को खोलें और उसमें अपनी जानकारी भरे।
- Step 5. सम्पूर्ण जानकारी भरने के पश्चात आवेदक अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- Step 6. डॉक्यूमेंट अपलोड होने के पश्चात अपनी केटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
- Step 7. आवेदन शुल्क जमा होने के पश्चात फाइनल सबमिट करके आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेवे।
Important Links
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
| Apply Online | Click Here |
| SSO Portal | Click Here |
| Daily Education Updates | Studypoint2.in |
निष्कर्ष
RSSB Teaching Associate Recruitment 2026 राजस्थान राज्य की सबसे बड़ी भर्ती में से एक भर्ती मानी जाती है। इस भर्ती कुल 3540 पद जारी किए गए हैं। इस भर्ती से बहुत से युवाओं को रोजगार मिलेगा। यदि उमीदवार शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी करना चाहता है तो उसके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इसलिए बिना देरी के ऑनलाइन आवेदन जरूर करें।
RSSB Teaching Associate Recruitment 2026 Important FAQs
Q.1. RSSB Teaching Associate Recruitment 2026 कुल कितने पदों पर जारी की गई है?
उत्तर – यह भर्ती कुल 3540 पदों पर जारी की गई है।
Q.2. Teaching Associate Recruitment 2026 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर – 03 जून 2026
Q.3. इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
उत्तर – इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।