Indian Army Agniveer Admit Card 2026 :- भारतीय थल सेना में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर। Indian Army Agniveer Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। भारतीय थल सेना के लिए आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिन अभ्यर्थियों ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरा था, वे अब अपना Admit Card डाउनलोड कर सकेंगे। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए देशभर से लाखों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अतः इस भर्ती परीक्षा का आयोजन सरकार द्वारा 01 जून 2026 से 15 जून 2026 तक देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।
प्रत्येक परीक्षा की तरह इस परीक्षा में भी शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों के पास एडमिट कार्ड होना अनिवार्य रहेगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।भारतीय सेना की ओर से जारी सूचना के अनुसार Agniveer CEE Exam के Admit Card 15 मई 2026 से चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं अतः परीक्षार्थी अपनी लॉगिन जानकारी की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Indian Army Agniveer Admit Card 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती विभाग | Indian Army |
| भर्ती का नाम | Agniveer Recruitment 2026 |
| पोस्ट का नाम | GD, Tradesman, Clerk, Technical आदि |
| कुल पद | 25000+ (संभावित) |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू | 13 फरवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 10 अप्रैल 2026 |
| परीक्षा तिथि | 01 जून से 15 जून 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी | 15 मई 2026 |
| परीक्षा मोड | Online CEE |
| नौकरी स्थान | पूरे भारत में |
| आधिकारिक वेबसाइट | joinindianarmy.nic.in |
Indian Army Agniveer Admit Card 2026 Latest Update
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 कि आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आवेदक को परीक्षा का इंतजार रहता है। इसलिए भर्ती परीक्षा को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए भारतीय सेना ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) जून महीने में आयोजित किया जाएगा। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से Agniveer GD, Agniveer Technical, Tradesman, Clerk जैसे रिक्त पदों को भरा जायेगा।
अग्निवीर भर्ती में ज्यादा आवेदन होने के कारण सभी परीक्षार्थियों की एक साथ परीक्षा लेना संभव नहीं है इसलिए भर्ती परीक्षा अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र, समय और रिपोर्टिंग टाइम जैसी महत्वपूर्ण जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी।
Indian Army Agniveer Exam Date 2026
भारतीय सेना द्वारा जारी नोटिस के आधार पर Agniveer Online CEE परीक्षा का आयोजन 01 जून 2026 से 15 जून 2026 तक देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजन किया जाएगा। अतः आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंच जाए।
Indian Army Agniveer Admit Card 2026 कैसे डॉउनलोड करें?
अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों के मन में एक महत्वपूर्ण सवाल रहता है कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र कैसे प्राप्त किया जाए। अतः परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सम्पूर्ण प्रक्रिया नीचे स्टेप बाई स्टेप बताई गई है –
- आवेदक सर्वप्रथम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर सर्च करके मुख्य पृष्ठ पर जाए।
- अब आवेदक होम पृष्ठ पर “Agniveer Admit Card 2026” के लिंक को खोजें और क्लिक करें।
- इसके पश्चात आवेदक के सामने Login Page खुल जायेगा।
- अब इस पेज पर आवेदक अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड लिख कर नीचे कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
- सबमिट करते ही परीक्षार्थी के सामने परीक्षा प्रवेश पत्र ओपन हो जाएगा।
- अब आवेदक इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख ले।
Agniveer Admit Card में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
अग्निवीर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड में निम्न जानकारी दी जाएगी –
- परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी का नाम
- परीक्षार्थी के रोल नंबर
- परीक्षा आयोजन की तिथि
- परीक्षा केंद्र का नाम और केंद्र कोड
- परीक्षा आयोजन का समय
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम
- परीक्षार्थी की पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
यदि एडमिट कार्ड में कोई जानकारी गलत हो तो तुरंत सुधार करवाना जरूरी है।
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?
परीक्षा आयोजन के समय परीक्षार्थी अपने साथ परीक्षा केंद्र पर नीचे बताए गए महत्वपूर्ण दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ ले जाए –
- परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ अनिवार्य रूप से ले जाएं।
- परीक्षार्थी अपने साथ एक मान्यता प्राप्त पहचान पत्र ( आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि) जरूर लेके जाए।
- परीक्षार्थी के पास उसकी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो होनी आवश्यक है।
- परीक्षा केंद्र पर पारदर्शी नीला या काला पेन जरूर ले जाएं।
Indian Army Agniveer Selection Process 2026
भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती में चयन लेने के लिए आवेदक को कई प्रकार के परीक्षा मापदंडों से गुजरना पड़ता हैं। यह मापदंड निम्न प्रकार से है –
- Online CEE Written Exam
- Physical Fitness Test (PFT)
- Physical Measurement Test (PMT)
- Medical Examination
- Final Merit List
अतः जो उम्मीदवार इन सभी चरणों के मापदंडों में सफल होंगे, उन्हें अंतिम चयन सूची में शामिल किया जाएगा।
Indian Army Agniveer Admit Card 2026 Important Links
| विवरण | लिंक |
| Indian Army Agniveer Admit Card 2026 | Click Here |
| Official Website | joinindianarmy.nic.in |
| Latest Government Jobs | Studypoint2.in |
निष्कर्ष
Indian Army Agniveer Admit Card 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी अपडेट है। परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद अब उम्मीदवार अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं। सभी उम्मीदवार समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करें। भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का यह सुनहरा अवसर है।
Important FAQs
Q.1. Indian Army Agniveer Admit Card 2026 कब जारी होगा?
उत्तर: एडमिट कार्ड 15 मई 2026 से जारी किए जा रहे हैं।
Q.2. Agniveer परीक्षा 2026 कब आयोजित होगी?
उत्तर: इस परीक्षा का आयोजन 01 जून से 15 जून 2026 तक चरणबद्ध रूप से किया जाएगा।
Q.3. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या जरूरी है?
उत्तर: इंडियन आर्मी अग्निविर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए Registration Number एवं Password की आवश्यकता होगी।
Q.4. अग्निविर भर्ती परीक्षा का आयोजन किस मोड में किया जाएगा?
उत्तर: यह परीक्षा Online CEE मोड में आयोजित होगी।
Q.5. भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?
उत्तर: joinindianarmy.nic.in