NEET UG Admit Card 2026 Released : यहां से करें डाउनलोड

NEET UG Admit Card 2026:- भारत में मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, AYUSH और अन्य मेडिकल कोर्सेज के लिए एडमिशन लेने के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा neet ug 2026 की तैयारी करने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। National Testing Agency (NTA) द्वारा NEET UG Admit Card 2026 जारी कर दिए हैं। अतः जिन अभ्यर्थियों ने NEET UG 2026 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष नीट यूजी परीक्षा में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। NTA द्वारा यह परीक्षा पहले परीक्षा 03 मई 2026 को आयोजित की जानी थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर नई परीक्षा तिथि घोषित की गई। अब परीक्षा का NTA द्वारा 21 जून 2026 को किया जाएगा। National Testing Agency द्वारा इस परीक्षा के लिए पहले ही परीक्षा सिटी जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा सिटी जारी होने के पश्चात अब NTA द्वारा एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं।

NEET UG Admit Card 2026 Overview

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम National Eligibility cum Entrance Test (NEET UG) 2026
आयोजित संस्था National Testing Agency (NTA)
परीक्षा मोड ऑफलाइन (Pen & Paper Mode)
परीक्षा तिथि 21 जून 2026
परीक्षा समय 2:00 बजे से 5:15 बजे तक
आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in

NEET UG Admit Card 2026 Latest Update

National Testing Agency द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार NEET UG 2026 परीक्षा के परीक्षा प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अतः neet ug 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने Application Number और Password की सहायता से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG 2026 परीक्षा इस वर्ष भी देश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से होगी, जिसमें उम्मीदवारों को दिए गए प्रश्नों के उत्तर OMR शीट पर भरने होंगे।

नीट यूजी परीक्षा मेडिकल क्षेत्र में प्रवेश पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा मानी जाती है। इसी परीक्षा के आधार पर MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS और अन्य मेडिकल कोर्सों में प्रवेश दिया जाता है।

Details In Neet UG Admit Card 2026

उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसलिए सभी छात्र परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड को अच्छी तरह चेक कर लें ताकि किसी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते सुधार कराया जा सके। एडमिट कार्ड में आमतौर पर निम्न विवरण दिए जाते हैं-

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • उम्मीदवार की फोटो एवं हस्ताक्षर
  • महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

NEET UG Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार अपने आवेदन विवरण की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करें-

  • सर्वप्रथम NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करे।
  • होम स्क्रीन पर उपलब्ध “NEET UG Admit Card 2026” लिंक को ओपन करें।
  • अब Application Number और Password दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिखाई दे रहे Security Pin को भरें।
  • इसके बाद Login बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • स्क्रीन पर दिखाई दे रहे एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंट निकाल लें।

Exam Center पर क्या साथ ले जाएं

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड सहित कुछ जरूरी दस्तावेज साथ रखने होंगे। यदि कोई आवश्यक दस्तावेज नहीं होता है, तो परीक्षा केंद्र में प्रवेश रोका जा सकता है। इसलिए नीचे दी गई चीजें पहले से तैयार रखें-

  • NEET UG Admit Card 2026 का प्रिंट आउट
  • एक वैध फोटो
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पारदर्शी पानी की बोतल (यदि अनुमति हो)
  • निर्धारित ड्रेस कोड का पालन

परीक्षा के दौरान किन बातों का ध्यान रखें?

परीक्षा को सुचारु रूप से आयोजित करने के लिए NTA ने कई जरूरी गाइडलाइन जारी की हैं। सभी उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा के दौरान नीचे दिए गए नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा –

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे।
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ आदि प्रतिबंधित रहेंगे।
  • परीक्षा हॉल में अनुशासन बनाए रखें।
  • OMR शीट सावधानीपूर्वक भरें।

NEET UG 2026 Exam Pattern

NEET UG परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। परीक्षा में Physics, Chemistry और Biology विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • परीक्षा अवधि: 3 घंटे 15 मिनट
  • प्रश्न प्रकार: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
  • परीक्षा मोड: पेन और पेपर
  • विषय: Physics, Chemistry, Botany, Zoology

NEET UG Admit Card 2026 Important Links

विवरण Links
NEET UG Admit Card 2026 Click Here
NEET UG Exam City Click Here
Official Website Click Here
Daily Education Updates Studypoint2.in
Govt Schemes Update Click Here

निष्कर्ष

NEET UG 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। अब उम्मीदवारों को अपनी तैयारी पर पूरा ध्यान देना चाहिए और परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को अच्छी तरह चेक कर लेना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना और सभी नियमों का पालन करना बेहद जरूरी रहेगा।

Neet UG Admit Card 2026 FAQs

Q.1. NEET UG Admit Card 2026 कब जारी हुए हैं?

Ans. उम्मीदवार अब 14 जून 2026 से NEET UG Admit Card 2026 आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

Q.2. NEET UG 2026 परीक्षा कब आयोजित होगी?

Ans. नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को किया जाएगा।

Q.3. NEET UG Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

Ans. अभ्यर्थी आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके ऑफिशियल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Q.4. क्या बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश मिलेगा?

Ans. परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। इसके बिना एंट्री की अनुमति नहीं मिलेगी।