Rajasthan Free Scooty Yojana 2026 Merit List : मेरिट लिस्ट जारी

Rajasthan Free Scooty Yojana 2026 Merit List : राजस्थान में छात्राओं की शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही Rajasthan Free Scooty Yojana 2026 को लेकर इस वक्त बड़ी अपडेट सामने आई है। इस योजना के अंतर्गत जिन छात्राओं ने काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण फ्री स्कूटी योजना के लिए आवेदन किया था, अब उन छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है।

अतः जिन छात्राओं को इस योजना के तहत फ्री में स्कूटी दी जाएगी उन छात्राओं की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। अब यह छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मेरिट लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड करके अपना नाम चेक कर सकती है।

राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना को चलाने का मुख्य उद्देश्य राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इसलिए प्रति वर्ष राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत लाखों मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी देती है ताकि वे आगे की शिक्षा आसानी से प्राप्त कर सके।

Rajasthan Free Scooty Yojana 2026 Merit List Overview

विवरण जानकारी
योजना का नाम Rajasthan Free Scooty Yojana 2026
राज्य राजस्थान
लाभार्थी मेधावी छात्राएं
मेरिट लिस्ट स्थिति जारी
मेरिट लिस्ट प्रकार Provisional Merit List
रिलीज डेट 22 मई 2026
आवेदन मोड ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in

फ्री स्कूटी योजना क्या है?

राजस्थान में छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा राजस्थान फ्री स्कूटी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत राजस्थान के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वी कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर उन छात्राओं को फ्री स्कूटी प्रदान की जाती है। जिससे उन छात्राओं को भविष्य में घर से दूर कॉलेज या अन्य शिक्षण संस्थानों में पहुंचने में कोई बाधा नहीं आए।

Rajasthan Free Scooty Yojana 2026 Merit List में क्या जानकारी दी जाती है?

राजस्थान फ्री स्कूटी योजना की मेरिट लिस्ट में छात्राओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं, जैसे –

  • छात्रा का नाम
  • छात्रा के पिता/माता का नाम
  • छात्रा के फॉर्म की आवेदन संख्या
  • छात्रा की जन्म तिथि
  • छात्रा की जातिगत श्रेणी
  • जिला
  • 12th बोर्ड में प्राप्त अंक
  • चयन स्थिति

राजस्थान फ्री स्कूटी योजना 2026 की मेरिट लिस्ट में यदि किसी छात्रा का नाम या आवेदन संख्या आती है तो उस छात्रा को राज्य सरकार द्वारा फ्री स्कूटी प्रदान की जाएगी।

Rajasthan Free Scooty Yojana 2026 Merit List कैसे चेक करें?

Rajasthan Free Scooty Yojana 2026 की मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद सभी छात्राएं मेरिट लिस्ट में अपना अपना नाम चेक करना चाहती है। अतः जो भी छात्राएं मेरिट लिस्ट में अपना नाम देखना चाहती हैं वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं –

  • सबसे पहले छात्रा राजस्थान फ्री स्कूटी योजना 2026 की आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब इसके बाद Scholarship या Scooty Yojana सेक्शन पर जाकर इसे खोलें।
  • अब यहां “Free Scooty Yojana Merit List 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद यहां पर आपको देवनारायण फ्री स्कूटी योजना और कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना की अलग-अलग सूची दिखाई देगी।
  • अब यहां से छात्रा अपनी श्रेणी के अनुसार कोई एक लिंक खोलें।
  • लिंक खोलने के बाद Merit List PDF डाउनलोड करनी है।
  • Merit List PDF डाउनलोड होने के बाद अपना नाम और आवेदन संख्या सर्च करें।
  • अगर आपका नाम या आवेदन संख्या इस लिस्ट में दिखाई देते हैं तो आपका फ्री स्कूटी योजना के लिए चयन हो गया है।

देवनारायण फ्री स्कूटी योजना मेरिट लिस्ट कैसे देखें?

राजस्थान देवनारायण योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली छात्राओं के लिए मेरिट लिस्ट अलग से जारी की जाती हैं। अतः देवनारायण फ्री स्कूटी योजना में आवेदन करने वाली छात्राएं मेरिट लिस्ट में अपना नाम निम्न प्रकार से चेक कर सकती है –

  • सबसे पहले छात्रा राजस्थान फ्री स्कूटी योजना 2026 की आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब इसके बाद Scholarship या Scooty Yojana सेक्शन पर जाकर इसे खोलें।
  • अब यहां Devnarayan Scooty Yojana Merit List दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • लिंक खोलने के बाद Merit List PDF डाउनलोड करनी है।
  • PDF डाउनलोड होने के बाद अपना नाम चेक करें
  • यदि इस PDF में आपका नाम मौजूद है तो आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित दस्तावेज तैयार रखें।

कालीबाई फ्री स्कूटी योजना मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?

राजस्थान कालीबाई फ्री स्कूटी योजना के अंतर्गत भी विभिन्न श्रेणियों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इस मेरिट लिस्ट में विभिन्न श्रेणियों जैसे – SC, ST, Minority, EWS और अन्य श्रेणियों की अलग-अलग मेरिट सूची दी गई है। अतः छात्राएं यह मेरिट सूची डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें –

  • सबसे पहले छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in सर्च करके खोलें।
  • अब आधिकारिक वेबसाइट पर Kali Bai Scooty Merit List सेक्शन में जाएं।
  • अपनी कैटेगरी का चयन करें
  • PDF डाउनलोड करें
  • सूची में अपना नाम देखें

Free Scooty Yojana 2026 मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद क्या करें?

यदि राजस्थान फ्री स्कूटी योजना 2026 की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में किसी छात्रा का नाम शामिल है तो फ्री स्कूटी प्रदान करने से पहले आपको आवश्यक दस्तावेज सत्यापन करवाने होंगे। इसलिए छात्रा अपने आवश्यक दस्तावेज पहले ही तैयार करके अपने पास सुरक्षित रख लेवे ताकि आगे कोई समस्या ना आए।

आवश्यक दस्तावेज

फ्री स्कूटी योजना 2026 की मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद छात्रा को निम्न दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रस्तुत करने होंगे –

  • छात्रा का आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • छात्रा की कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • छात्रा की बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Free Scooty Yojana 2026 Important Links

Rajasthan Free Scooty Yojana 2026 Official Website Click Here
Kalibai Bheel Medhavi Chhatra Scooty Yojana Merit List 2026Click Here
Devnarayan Chhatra Scooty Yojana Merit List 2026 Click Here
Rajasthan Latest Jobs News Latest Jobs
शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण जानकारी Studypoint2.in
CRPF Constable Bharti 2026 Click Here

निष्कर्ष

Rajasthan Free Scooty Yojana 2026 की Merit List का इंतजार कर रही लाखों छात्राओं के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। मेरिट लिस्ट जारी होने के पश्चात अब छात्राएं मेरिट लिस्ट में ऑनलाइन यह चेक कर सकती है कि उनका नाम लिस्ट में है या नहीं। यदि छात्रा का नाम मेरिट लिस्ट में आता है तो वह छात्रा अपने आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें जिससे आगे की प्रक्रिया में कोई दिक्कत ना आए। यह योजना राजस्थान की बेटियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

Rajasthan Free Scooty Yojana 2026 Merit List Important FAQs

Q.1. राज्य सरकार द्वारा Rajasthan Free Scooty Yojana Merit List 2026 कब जारी की गई है?

उत्तर: राज्य सरकार द्वारा प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 22 मई 2026 को जारी की गई है।

Q.2. फ्री स्कूटी योजना 2026 की मेरिट लिस्ट कहां से डाउनलोड करें?

उत्तर: छात्राएं फ्री स्कूटी योजना की आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in से PDF डाउनलोड कर सकती हैं।

Q.3. क्या देवनारायण और कालीबाई फ्री स्कूटी योजना की मेरिट सूची अलग-अलग जारी होती है?

उत्तर: हां, दोनों योजनाओं की मेरिट सूची अलग-अलग जारी की जाती है।

Q.4. यदि किसी छात्रा का नाम मेरिट सूची में नहीं है तो क्या करें? उत्तर: किसी छात्रा का नाम मेरिट सूची में नहीं आए तो वह छात्रा आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करती रहें क्योंकि आगे संशोधित सूची भी जारी हो सकती है।