Current Affairs 26 May 2026: आज के 15 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर, सभी परीक्षाओं के लिए बेहद जरूरी

Current Affairs 26 May 2026:- आज की इस पोस्ट में हम 26 May 2026 के महत्वपूर्ण Current Affairs Questions and Answers लेकर आए हैं। इसमें देश-विदेश, खेल, शिक्षा, विज्ञान, योजनाओं और महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़े टॉप 15 MCQs Question शामिल किए गए हैं, जो SSC, Railway, CET, UPSC, Police, Banking एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे। अगर आप रोजाना नई और महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स आसान भाषा में पढ़ना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

Q. 1. हाल ही में भारत और नीदरलैंड्स ने ‘कल्पसर परियोजना’ को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए साझेदारी की है ?

(A) राजस्थान

(B) महाराष्ट्र

(C) गुजरात

(D) तमिलनाडु

Ans. C. गुजरात

व्याख्या: हाल ही में भारत और नीदरलैंड्स मैं गुजरात की बहु चर्चित कल्पसर परियोजना को आगे बनाने के लिए साझेदारी की है। यह परियोजना समुद्री जल के बेहतर उपयोग एवं जल संरक्षण और सिंचाई सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए तैयार की गई है।

नीदरलैंड्स जल प्रबंधन में दुनिया के सबसे श्रेष्ठ देश में गिना जाता है। इसलिए उसका सहयोग इस योजना को और भी प्रभावी बनाएगा।

Q. 2. देश का तीसरा NIFTEM (National Institute of Food Technology) संस्थान किस राज्य में स्थापित किया जाएगा ?

(A) तेलंगाना

(B) उत्तराखंड

(C) बिहार

(D) पंजाब

Ans. C. बिहार

व्याख्या: केंद्र सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बिहार में देश का तीसरा NIFTEM संस्थान की स्थापित करने का फैसला किया। इससे खाद्य तकनीक एवं रिसर्च और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। बिहार कृषि प्रधान राज्य है। इसलिए इस संस्थान के शुरू होने से स्थानीय किसानो और युवाओं को भी सीधा लाभ मिलने की संभावना है।

Q. 3. ई-स्पोर्ट्स विश्व कप 2026 में स्थान पक्का करने वाले पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं ?

(A) आर. प्रज्ञानानंद

(B) डी. गुकेश

(C) विदित गुजराती

(D) अरविंद चिदंबरम

Ans. D. अरविंद चिदंबरम

व्याख्या: भारतीय शतरंज खिलाड़ी अरविंद चिदंबरम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ई-स्पोर्ट्स विश्व कप 2026 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर बने हैं। भारत पिछले कुछ वर्षों में शतरंज और ई-स्पोर्ट्स दोनों में तेजी से आगे बढ़ रहा है और अरविंद की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

Daily Current Affairs Update

Q. 4. हाल ही में UIDAI के नए CEO के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

(A) आलोक तिवारी

(B) संजय मल्होत्रा

(C) सौरभ विजय

(D) अमिताभ जैन

Ans. C. सौरभ विजय

व्याख्या: आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI के CEO पद पर सौरभ विजय को बनाया गया है। UIDAI देश की पहचान प्रणाली को संभालने वाली अहम संस्था है।

Q. 5. भारत में आयोजित एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2026 में सबसे ज्यादा पदक किस देश ने जीते ?

(A) चीन

(B) जापान

(C) कज़ाखस्तान

(D) भारत

Ans. A. चीन

व्याख्या: एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2026 में चीन ने सबसे ज्यादा पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। चीन लंबे समय से भारोत्तोलन में मजबूत प्रदर्शन करता रहा है। इस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन कुल पदकों की संख्या में चीन सबसे आगे रहा।

Q. 6. 2026 ब्रिटिश अकैडमी टेलीविजन अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज का सम्मान किसे मिला ?

(A) Sherlock

(B) The Crown

(C) Bodyguard

(D) Code of Silence

Ans. D. Code of Silence

व्याख्या: 2026 के ब्रिटिश अकैडमी टेलीविजन अवॉर्ड्स में Code of Silence को सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज का पुरस्कार दिया गया। इस सीरीज को इसकी दमदार कहानी, शानदार अभिनय और दर्शकों के बीच लोकप्रियता के कारण यह सम्मान मिला। BAFTA अवॉर्ड्स टीवी और फिल्म जगत के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में गिने जाते हैं।

Current Affairs 26 May 2026

Q. 7. हाल ही में चर्चा में रहा ‘Belly Fever’ किससे जुड़ा हुआ है ?

(A) डेंगू

(B) फंगल इंफेक्शन

(C) बैक्टीरियल संक्रमण

(D) वायरल बुखार

Ans. B. फंगल इंफेक्शन

व्याख्या: हाल ही में ‘Belly Fever’ चर्चा में रहा और विशेषज्ञों के अनुसार इसका संबंध फंगल संक्रमण से है। स्वास्थ्य विभाग इस संक्रमण को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। समय पर जांच और इलाज से इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है।

Q. 8. सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए ‘Kartavya-KAAMS’ ऐप किस राज्य ने लॉन्च किया ?

(A) तमिलनाडु

(B) गुजरात

(C) महाराष्ट्र

(D) कर्नाटक

Ans. D. कर्नाटक

व्याख्या: कर्नाटक सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति को डिजिटल तरीके से दर्ज करने के लिए Kartavya-KAAMS ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप से पारदर्शिता बढ़ेगी और स्कूल प्रशासन की निगरानी पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी।

Q. 9. हाल ही में कोपा इटालिया 2026 का खिताब किस टीम ने जीता?

(A) इंटर मिलान

(B) एसी मिलान

(C) युवेंटस

(D) बार्सिलोना

Ans. D. बार्सिलोना

व्याख्या: फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोपा इटालिया 2026 का खिताब जीत लिया। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने मजबूत खेल दिखाया और फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करके ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

राजस्थान सरकार की सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें – Government Schemes

Current Affairs 26 May 2026 / Daily Current Affairs / Current Affairs Questions / Today Gk Questions / MCQs Question के लिए यहां क्लिक करें – Click Here

Q. 10. किस राज्य के बक्सा शहद की पहली खेप UAE को निर्यात की गई है ?

(A) मेघालय

(B) त्रिपुरा

(C) नागालैंड

(D) असम

Ans. D. असम

व्याख्या: असम के प्रसिद्ध बक्सा शहद की पहली खेप हाल ही में UAE को भेजी गई। यह राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे स्थानीय मधुमक्खी पालन करने वाले किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलेगा और असम के उत्पादों की पहचान भी बढ़ेगी।

Q. 11. भारत का पहला ‘लो एमिशन ज़ोन’ लागू करने की घोषणा किस शहर में की गई है ?

(A) मुंबई

(B) हैदराबाद

(C) पुणे

(D) जयपुर

Ans. C. पुणे

व्याख्या: महाराष्ट्र के पुणे शहर को भारत का पहला लो एमिशन ज़ोन (Low Emission Zone) बनाने की घोषणा की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है।

Q. 12. सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में कोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए किसकी अध्यक्षता में समिति का गठन किया है ?

(A) यू.यू. ललित

(B) डी.वाई. चंद्रचूड़

(C) संजीव खन्ना

(D) अरविंद कुमार

Ans. D. अरविंद कुमार

व्याख्या: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में देशभर की अदालतों में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए एक नई समिति बनाई है। इस समिति की अध्यक्षता न्यायमूर्ति अरविंद कुमार को सौंपी गई है।

Today Gk Questions

Q. 13. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में भीमबांधी हेरिटेज साइट का उद्घाटन किया, यह किस राज्य से संबंधित है ?

(A) झारखंड

(B) बिहार

(C) ओडिशा

(D) पश्चिम बंगाल

Ans. C. ओडिशा

व्याख्या: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में भीमबांधी हेरिटेज साइट का उद्घाटन किया। यह ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थल ओडिशा से जुड़ा हुआ है। इस हेरिटेज साइट के विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को राज्य की सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

Q. 14. भारतीय सेना ने हाल ही में UPLPGM और AGNIKAA VTOL-1 कॉन्फिगरेशन डील किस कंपनी के साथ की है ?

(A) अदानी डिफेंस (भारत)

(B) टाटा एडवांस सिस्टम्स

(C) DRDO

(D) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड

Ans. A. अदानी डिफेंस (भारत)

व्याख्या: भारतीय सेना ने अपनी रक्षा क्षमता को और मजबूत करने के लिए अदानी डिफेंस (भारत) के साथ UPLPGM और AGNIKAA VTOL-1 कॉन्फिगरेशन डील की है। यह समझौता रक्षा तकनीक और आधुनिक सैन्य उपकरणों को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Q. 15. मुफ्त फूड किट बांटने के लिए ‘मेरी रसोई योजना’ किस राज्य सरकार ने शुरू की है?

(A) पंजाब

(B) गुजरात

(C) राजस्थान

(D) हरियाणा

Ans. A. पंजाब

व्याख्या: पंजाब सरकार ने जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए ‘मेरी रसोई योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र लोगों को मुफ्त फूड किट उपलब्ध कराई जाएगी ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिल सके।

निष्कर्ष

आज के Current Affairs Questions देश-विदेश, खेल, शिक्षा, विज्ञान और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित हैं, जो आने वाली सरकारी परीक्षाओं के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। यदि आप सरकारी नौकरी जैसे SSC, Railway, CET, UPSC, Police, Banking या अन्य राज्य स्तरीय सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो Daily Current Affairs पढ़ना आपकी सफलता के लिए बहुत जरूरी है। उम्मीद है कि यह पोस्ट आपके ज्ञान को बढ़ाने और परीक्षा तैयारी को मजबूत करने में मदद करेगी। नई अपडेट के लिए studypoint2.in पर विजिट करते रहें।

राजस्थान से जुड़ी महत्वपूर्ण सरकारी भर्तियों की जानकारी के लिए Rajasthan RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें – Click Here

Current Affairs 26 May 2026 / Daily Current Affairs / Current Affairs Questions / Today Gk Questions / MCQs Question