RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 Notification Out: ऑनलाइन आवेदन शुरू

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026:- राजस्थान सरकार ने सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए 2026 का सबसे शानदार अवसर पेश किया हैं। खासतौर पर कंप्यूटर और आईटी फील्ड से जुड़े उम्मीदवारों के लिए RSSB नई कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 एक बेहतरीन मौका बनकर सामने आई है। इस भर्ती के लिए युवा लंबे समय से इंतजार रहे थे।

अभ्यर्थियों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) की वेबसाइट पर कंप्यूटर अनुदेशक से जुड़ी संपूर्ण जानकारी विज्ञापन सूची में उपलब्ध करा दी गई है।सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को मजबूत करने और बच्चों को टेक्नोलॉजी से जोड़ने के उद्देश्य से यह भर्ती एक महत्वपूर्ण मानी जाती है।

अगर आपने कंप्यूटर साइंस आईटी या संबंधित विषयों से पढ़ाई की है और राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से विज्ञापन अनुसार कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है।राजस्थान सरकार लगातार सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को मजबूत करने के लिए इसी उद्देश्य से कंप्यूटर विषय के शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। ताकि छात्रों को तकनीकी शिक्षा बेहतर तरीके से मिल सके और वह डिजिटल शिक्षा का ज्ञान प्राप्त कर सके।

कुल पदों की संख्या

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 में कुल पदों की संख्या 3951 है। इन पदों को दो भागों में बांटा गया है।

1. बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक

इन पदों पर चयनित उम्मीदवार सरकारी स्कूलों में छात्रों को बेसिक कंप्यूटर की जानकारी देंगे। इसमें कंप्यूटर की शुरुआती और डिजिटल उपयोग और सामान्य कंप्यूटर प्रशिक्षण शामिल है।

2. वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को एडवांस कंप्यूटर विषय पढ़ाने के साथ तकनीकी कार्यों और स्कूल स्तर पर डिजिटल सिस्टम को संभालने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

Computer Instructor Recruitment 2026 Important Dates

Details Dates
Notification Date 21 May 2026
Start Application 25 May 2026
Last Date 23 June 2026
Tentative Exam Date August 2026

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 योग्यता

1. बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के लिए योग्यता

  • अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • BCA
  • B.Sc Computer Science
  • कंप्यूटर डिप्लोमा
  • आईटी संबंधित योग्यता

2. वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के लिए योग्यता

  • MCA
  • M.Sc Computer Science
  • B.Tech
  • Computer Science
  • BE IT संबंधित उच्च तकनीकी योग्यता

अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आधिकारिक विज्ञापन जरूर देख ले।

Computer Instructor Vacancy 2026 Age Limit

RSSB Computer Instructor Vacancy 2026 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा निम्न प्रकार से होनी चाहिए –

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष

Age Relaxation

  • General Category की महिलाओं के लिए इस भर्ती में आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
  • ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी एसटी श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
  • इसी प्रकार ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है।
  • विधवा और विवाह विछिन्न महिलाओं के मामले में कोई आयु सीमा नहीं होगी।
  • भूतपूर्व सैनिकों एवं अन्य को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

Computer Instructor Vacancy 2026 Application Fees

Computer Instructor Recruitment 2026 में आवेदन के लिए विभिन्न वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए भिन्न-भिन्न आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। विभिन्न वर्गों के लिए आवेदन शुल्क निम्न प्रकार से है – /

Categories Fees
General 600/-
OBC / EWS400/-
SC / ST400/-

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

RSSB कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 में चयन विभिन्न चरणों की परीक्षाओं के पश्चात किया जाएगा। परीक्षाओं के विभिन्न चरण निम्न प्रकार से है –

  • सर्वप्रथम कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • फिर लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन किए जाएंगे।
  • परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र जांच की जाएगी ।
  • सभी परीक्षाओं के पश्चात फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
  • अभ्यर्थी को अंतिम चयन मेरिट के आधार पर लिया जाएगा ।

Computer Instructor Recruitment 2026 पाठयक्रम

इस भर्ती की तैयारी करने के लिए अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़े सिलेबस की सही जानकारी होना अति आवश्यक है। अतः इस भर्ती से इस भर्ती में निम्न विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को इन विषयों पर ध्यान दें:

  • राजस्थान सामान्य ज्ञान
  • कंप्यूटर बेसिक्स
  • इंटरनेट
  • ऑपरेटिंग सिस्टम
  • MS office
  • नेटवर्किंग
  • साइबर सिक्योरिटी
  • डेटाबेस
  • सामान्य हिंदी
  • सामान्य अंग्रेजी
  • करंट अफेयर
  • कंप्यूटर विषय के साथ-साथ अभ्यर्थी को राजस्थान GK को मजबूत रखना जरूरी है।

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 में आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए यह आसान स्टेप फॉलो करें-

  • Step 1. – RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Step 2. – Recruitment पर क्लिक करें ।
  • Step 3. – Computer Instructor 2026 लिंक चुनें ।
  • Step 4. – SSO ID से लॉगिन करें।
  • Step 5. – आवेदन फॉर्म भरें।
  • Step 6. – फोटो और दस्तावेज एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • Step 7. – फीस जमा करें ।
  • Step 8. – फाइनल सबमिट करके प्रिंट निकाल लें।

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 में जरूरी दस्तावेज

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए निम्न दस्तावेजों की जरूरत होगी –

  • आधार कार्ड
  • दसवीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • स्नातक प्रमाण पत्र
  • कंप्यूटर डिग्री / डिप्लोमा
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण-पत्र
  • मूल निवास प्रमाण-पत्र

Important Links

Details Links
RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 Official Website Click Here
Apply Online Click Here
Daily Education Updates Studypoint2.in
Govt Schemes Click Here
Daily Current Affairs Current Affairs

निष्कर्ष

RSSB कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 राजस्थान के युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। इसमें पदों की संख्या बहुत अच्छी हैं। 3951 पदों पर भर्ती निकालना कंप्यूटर और आईटी क्षेत्र में यह एक बड़ी भर्ती मानी जा रही है अगर आपका सपना है एक सरकारी नौकरी तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। समय पर आवेदन करें और स्मार्ट तरीके से तैयारी शुरू करें।

RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 – FAQs

Q.1. RSSB कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन कब जारी हुआ ?

उत्तर – 21 मई 2026

Q.2. कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में कुल कितने पद हैं ?

उत्तर – इस भर्ती में कुल 3951 पदों की संख्या है।

Q.3. कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे ?

उत्तर – 25 मई 2026

Q.4. कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में आयु सीमा कितनी रखी गई है ?

उत्तर – न्यूनतम आयु: 18 वर्ष अधिकतम आयु: 40 वर्ष

Q.5. कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती कब आयोजित हो सकती है ?

उत्तर – इस भर्ती परीक्षा अगस्त 2026 में आयोजित होने की संभावना है।