Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026 Notification Out for 804 Posts

Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026 : नमस्कार साथियों! राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा राजस्थान में प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती की संपूर्ण जानकारी हमारे द्वारा नीचे दी गई है।

Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026 Overview

राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 की महत्वपूर्ण जानकारी इस प्रकार से है –

परीक्षा का नाम परीक्षा दिनांक प्रश्न पत्रों की संख्या परीक्षा समय
प्रयोगशाला सहायक भूगोल सीधी भर्ती 2026 09-05-2026(Saturday)
01 सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक
प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ सहायक विज्ञान सीधी भर्ती परीक्षा 202610-05-2026(Sunday) 02सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक (पेपर-1)
दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक (पेपर- 2)

लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 महत्वपूर्ण बिंदु

Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026 के लिए RSSB बोर्ड जयपुर द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना में राजस्थान के विभिन्न विभागों में रिक्त 804 पदों पर भर्ती जारी की गई हैं। इस भर्ती परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म 27 जनवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक चलेंगे।

Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026 Important Dates

इस भर्ती परीक्षा में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां जैसे की एप्लीकेशन डेट, परीक्षा आवेदन फॉर्म तिथि, आवेदन की अंतिम तिथि आदि का ज्ञात होना अति आवश्यक है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जनवरी 2026 से आरएसएसबी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट या SSO Portel के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 देखी गई है।

Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026 Post Details

इस भर्ती में राजस्थान के विभिन्न विभागों में कुल 804 पदों पर लैबोरेट्री अस्सिटेंट पोस्ट भरे जाएंगे। इस भर्ती में अलग-अलग विभाग में रिक्त पदों को टीएसपी एरिया और नॉन टीएसपी एरिया में विभाजित किया गया है। इसमें 697 पदो को गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए और 107 पदों को अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस भर्ती के अलग-अलग विभाग में रिक्त पदों की संपूर्ण जानकारी निम्न सारणी से समझे –

क्र. स. विभाग का नाम पद का नाम गैर अनुसूचित क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र कुल पद
1.माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रयोगशाला सहायक ग्रेड 341882500
2.संस्कृत शिक्षा विभाग प्रयोगशाला सहायक16117
3.राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला प्रयोगशाला सहायक101101
4.कृषि विभाग प्रयोगशाला सहायक3232
5.आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा विभाग प्रयोगशाला सहायक11719136
6.जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग प्रयोगशाला सहायक13518
7.कुल पद
697107804

Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026 आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित भर्ती लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया निम्न प्रकार है

  • सर्वप्रथम अभ्यर्थियों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब मुख्य पृष्ठ पर कैंडिडेट कॉर्नर में वर्तमान में जारी भर्तियों के एडवर्टाइजमेंट दिखाई देंगे।
  • वहां से राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 नोटिफिकेशन को पूरा पढ़े और अपनी पात्रता की जांच कर लेवे।
  • अब अभ्यर्थी Sso Portal की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
  • अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से आईडी लॉगिन करें।
  • Log In होने के बाद विद्यार्थी रिक्वायरमेंट पोर्टल पर जाए।
  • यहां पर अभ्यर्थी राजस्थान लैब असिस्टेंट रिटायरमेंट 2026 पर अप्लाई नाउ पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा जिसमें व्यक्तिगत एवं शैक्षिक संपूर्ण जानकारी सही तरीके से भरनी होगी।
  • संपूर्ण जानकारी भरने के पश्चात अब आपको आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम फोटो एवं साइन अपलोड करने होंगे।
  • संपूर्ण जानकारी एवं दस्तावेज अपलोड होने के पश्चात विद्यार्थी अपने फॉर्म का पुनः अवलोकन जरूर करें।
  • अवलोकन के पश्चात विद्यार्थी फाइनल सबमिट पर क्लिक करके अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करे।

Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026 : Age limit and Education Qualification

Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को आवेदन करने से पूर्व इस भर्ती में आवश्यक Age limit और Education Qualification का पता होना आवश्यक है। RSSB बोर्ड जयपुर द्वारा आवेदन के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु की गणना का आधार 01 जनवरी 2027 को मानकर की जाएगी। इस भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा का संक्षिप्त विवरण निम्न प्रकार है –

  • इस भर्ती में आवेदन करने वाले विद्यार्थी की आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी।
  • इस भर्ती में सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 वर्ष की अधिकतम आयु की छूट दी गई है।
  • ओबीसी , एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी पुरुष वर्ग के लोगों को भी अधिकतम 5 वर्ष की छूट दी गई है।
  • ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी महिलाओं के लिए इस भर्ती में 10 वर्ष तक आयु छूट निर्धारित किए हैं।
  • इसी प्रकार विधवा, भूतपूर्व सैनिक आदि के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं कीगई है।
  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं कक्षा में विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

Important Links

Online Apply Dates 27/01/2026 से 25/02/2026 तक
Notification PDF Click Here
Official Website Click here
Apply Online LinkClick Here
Check All Updates Studypoint2.in

Important FAQs

प्रश्न 1 RSSB Lab Assistant Vacancy 2026 का कुल कितने पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है?

उत्तर – Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026 के लिए बोर्ड द्वारा 804 पदों का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

प्रश्न 2 इस भर्ती के लिए बोर्ड द्वारा आवेदन की तिथियां क्या निर्धारित की गई हैं?

उत्तर – Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026 के लिए आवेदन तिथि 27 जनवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक तय की गई है।

Conclusion

राजस्थान के विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त कुल 804 पदों को भरने के लिए rssb board जयपुर द्वारा Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026 जारी की गई है। हमारे द्वारा इस पोस्ट में विभिन्न विभागों के रिक्त पदों का विस्तृत विवरण, विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण और आवेदन प्रणाली की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई है।

इस भर्ती परीक्षा में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी 25 फरवरी 2026 से पहले ही ऑनलाइन आवेदन सबमिट जरूर करें । आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पूर्व वे आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन जरूर करें तथा आवश्यक डॉक्यूमेंट तैयार रखे ।