Rajasthan 3rd Grade Teacher Result 2026 Released: खुशखबरी! यहां देखें रिजल्ट, कटऑफ और मेरिट लिस्ट

Rajasthan 3rd Grade Teacher Result 2026 :- राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा Rajasthan 3rd Grade Teacher Result 2026 जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने REET Mains Exam 2026 में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट और चयन स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

लंबे समय से अभ्यर्थी परिणाम का इंतजार कर रहे थे और अब बोर्ड ने आधिकारिक रूप से परिणाम जारी करके इस इंतजार को समाप्त कर दिया है।राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती राज्य की सबसे बड़ी शिक्षक भर्तियों में से एक मानी जाती है। इस भर्ती के माध्यम से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में हजारों शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी कटऑफ, मेरिट सूची तथा दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी जानकारी भी देख सकते हैं।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Result 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्ड राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नाम तृतीय श्रेणी शिक्षक (लेवल-1 एवं लेवल-2)
विज्ञापन संख्या 08/2025 एवं 09/2025
कुल पद 9123 पद
नौकरी स्थान राजस्थान
आवेदन तिथि07 नवंबर से 06 दिसंबर 2025
परीक्षा तिथि 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026
एडमिट कार्ड जारी 12 जनवरी 2026
उत्तर कुंजी जारी 27 फरवरी 2026
रिजल्ट जारी 27 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan 3rd Grade Teacher Result 2026 Latest Update

REET Mains Result 2026 :- राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर 2025 में शुरू की गई थी। इस भर्ती में कुल 9123 पद निर्धारित किए गए थे। इनमें लेवल-1 और लेवल-2 दोनों के पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया में लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिसके कारण यह परीक्षा राज्य की सबसे चर्चित भर्ती परीक्षाओं में शामिल रही।

परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद बोर्ड ने उत्तर कुंजी जारी की और आपत्तियां आमंत्रित की थीं। अब सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है।

रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Rajasthan Reet Recruitment 2026

राजस्थान सरकार द्वारा विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए यह भर्ती आयोजित की गई थी। भर्ती के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों के लिए लेवल-1 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए लेवल-2 के पद शामिल किए गए हैं।

इस भर्ती के लिए REET पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर दिया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की गई और उसी के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की गई है।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Result 2026 में क्या-क्या जानकारी होगी?

रीट भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थियों के रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरण ध्यानपूर्वक जांचने चाहिए-

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रोल नंबर
  • श्रेणी (Category)
  • विषय का नाम
  • प्राप्त अंक
  • चयन स्थिति
  • मेरिट सूची विवरण
  • दस्तावेज सत्यापन संबंधी जानकारी

यदि रिजल्ट में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो उम्मीदवार तुरंत संबंधित बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Rajasthan 3rd Grade Teacher 2026 Cut Off

Reet भर्ती परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणाम के जारी होने के पश्चात परीक्षार्थियों को परिणाम का इंतजार रहता है। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के मन में हमेशा यह रहता है कि मेरिट लिस्ट कितने पर होगी। विभिन्न परीक्षाओं की कटऑफ अलग – अलग श्रेणियों और विषयों के आधार पर अलग-अलग निर्धारित की जाती है। यह कटऑफ निम्न पर निर्भर करती है –

  • कटऑफ हमेशा किसी भी भर्ती के कुल रिक्त पदों की संख्या पर निर्भर करती है।
  • कटऑफ परीक्षा में प्रश्नपत्र की कठिनाई पर भी निर्भर करती है।
  • यह परीक्षा में बैठे कुल अभ्यर्थियों की संख्या और आवेदन संख्या पर निर्भर करती है।
  • कटऑफ परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का प्रदर्शन पर भी निर्भर करता है।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Result 2026 How to Check

रीट भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए अभ्यर्थियों के परीक्षा परिणाम जारी होने के पश्चात अब परीक्षा परिणाम देखने की समस्या रहती है। इसलिए परीक्षा परिणाम देखने के लिए निम्न चरणों का अनुसरण करें –

  • सबसे पहले रीट भर्ती परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब ओपन वेबसाइट पर Results सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब Rajasthan 3rd Grade Teacher Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परीक्षा से संबंधित विषय या लेवल का चयन करें।
  • क्लिक करने के बाद रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।
  • अब PDF में सर्च ऑप्शन में अपना रोल नंबर खोजें।

Document Verification के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि किसी अभ्यर्थी का रीट भर्ती परीक्षा 2026 में अंतिम चयन हुआ है तो अगल चरण उस अभ्यर्थी के दस्तावेज सत्यापन किए जाएंगे। अतः सत्यापन के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • 10वीं की अंकतालिका
  • 12वीं की अंकतालिका
  • स्नातक डिग्री
  • बीएड / डीएलएड प्रमाण पत्र
  • REET प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदन पत्र की कॉपी

Important Links

विवरण Links
Rajasthan 3rd Grade Teacher Result 2026 Click Here
Reet Level 1 Result Click Here
Reet Level 2 Result Click Here
Official Website rssb.rajasthan.gov.in
Daily Education Updates Studypoint2.in
Daily Current Affairs Click Here
Latest Jobs Click Here

निष्कर्ष

Rajasthan 3rd Grade Teacher (Reet) Result 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है। बोर्ड द्वारा रीट भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने के बाद अब अभ्यर्थी अपनी चयन स्थिति का पता कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन हुआ है उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार करके सुरक्षित रख देने चाहिए।

FAQs

Q.1. Rajasthan REET 2026 का परिणाम कब जारी हुआ?

उत्तर: राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का परिणाम बोर्ड द्वारा 27 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है।

Q.2. राजस्थान 3rd ग्रेड शिक्षक रिजल्ट कैसे चेक करें?

उत्तर: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम की PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर खोज सकते हैं।

Q.3. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?

उत्तर: राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2026 में कुल 9123 पद निर्धारित किए गए हैं।

Q.4. रिजल्ट के बाद अगला चरण क्या होगा?

उत्तर: रिजल्ट के बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

Q.5. क्या कटऑफ और मेरिट सूची भी जारी की गई है?

उत्तर: हां, रिजल्ट के साथ संबंधित विषयों की कटऑफ और मेरिट सूची भी जारी की गई है।