CBSE 12th Result 2026 Released : छात्रों का इंतजार खत्म, यहां से तुरंत चेक करें रिजल्ट

CBSE 12th Result 2026: CBSE बोर्ड द्वारा कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। अब 12वी कक्षा के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12th रिजल्ट 2026 के लिए सूचना जारी कर दी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लाखों छात्र – छात्राओं ने परीक्षा दी थी और अब प्रत्येक छात्र और छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम ऑनलाइन देख सकता है।

परीक्षा परिणाम जारी होने के पश्चात आधिकारिक वेबसाइट पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक आना शुरू हो गया है, ऐसे में बहुत से छात्र यह स्थिति अनुभव कर रहे हैं कि वेबसाइट बहुत धीमी चल रही है। इसलिए छात्रों की सुविधा के लिए परिणाम DigiLocker के माध्यम से भी उपलब्ध कराए गए हैं । CBSE Board के कक्षा 12 के छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकें।

CBSE 12th Result 2026 Overview

विवरण जानकारी
बोर्ड का नाम CBSE Board
परीक्षा का नाम CBSE Class 12th Exam 2026
परीक्षा तिथि 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026
रिजल्ट मोड Online
आवश्यक डिटेल Roll Number, School Number, Admit Card ID
ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in
रिजल्ट वेबसाइट results.cbse.nic.in

CBSE 12th Result 2026 कैसे चेक करें?

CBSE Board कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम जारी होने के पश्चात छात्रों को अपना परीक्षा परिणाम कैसे देखे, यह पता नहीं होता हैं। इसलिए जिन छात्रों को अपना परीक्षा परिणाम देखना नहीं आता है वह हमारे द्वारा बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते है –

  • छात्र सर्वप्रथम अपने फोन या लैपटॉप के किसी इंटरनेट ब्राउजर पर जाए।
  • अब गूगल पर CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ( results.cbse.nic.in ) के लिए सर्च करे।
  • अब आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचने के पश्चात छात्र CBSE Class 12 Result 2026 पर क्लिक करें।
  • अब छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करके सबमिट करे ।
  • सबमिट करने के पश्चात छात्र का परीक्षा परिणाम ओपन हो जाएगा।
  • अब छात्र इसका स्क्रीनशॉट या पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर ले।

DigiLocker और UMANG App CBSE Result कैसे देखें?

यदि किसी छात्र के CBSE की वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से रिजल्ट खुलने में परेशानी हो रही है, तो वह छात्र DigiLocker और UMANG App की सहायता से परीक्षा परिणाम की मार्कशीट डॉउनलोड कर सकता हैं। इसलिए DigiLocker और UMANG APP से परिणाम देखने के लिए सबसे पहले यह ऐप डाउनलोड करके लॉगिन करे।

इस ऐप में मोबाइल नंबर का उपयोग करते हुए आधार वैरिफिकेशन करके लॉगिन करे। ऐप में लॉगिन करने के पश्चात सीबीएसई परिणाम सेक्शन में जाए ओर Clash 12 Result 2026 पर क्लिक करें।

अब आवश्यक जानकारी जैसे roll number वगैरा डालने के पश्चात सबमिट करे। जिससे छात्र की डिजिटल मार्कशीट दिखाई देगी।

CBSE 12th Result में क्या-क्या जानकारी होगी ?

CBSE Board की कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी करने के साथ ही ऑनलाइन मार्कशीट भी जारी कर दी है। इस मार्कशीट में छात्र और परीक्षा बोर्ड से जुड़ी बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियां भी लिखी होती हैं, जो निम्न प्रकार से है –

मार्कशीट में छात्र का नाम, छात्र के परीक्षा रोल नंबर, छात्र के माता – पिता का नाम और स्कूल का नाम दर्ज होता हैं। इसके अलावा मार्कशीट पर अन्य जानकारी जैसे सभी विषयों में प्राप्त अंक, प्रैक्टिकल परिक्षा में प्राप्त अंक और छात्र द्वारा प्राप्त कुल प्रतिशत भी अंकित होते है।

इसके अतिरिक्त मार्कशीट पर यह अंकित होगा कि छात्र पास हुआ हैं या फेल। मार्कशीट के पिछले पृष्ठ पर शिक्षा बोर्ड द्वारा महत्वपूर्ण दिशा निर्देश लिखे होते हैं।

CBSE 12th Result Important Links

CBSE 12th Result 2026 Release Date 13 May 2026
CBSE 12th Class Result Check Link-1 Link-1
CBSE 12th Class Result Check Link-2 Link-2
शिक्षा विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारीStudypoint2.in

CBSE 12th Result 2026 Important FAQs

Q.1. CBSE 12th Result 2026 कहां जारी किया गया है?

उत्तर: CBSE 12th Result बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जारी किया गया है।

Q.2. परीक्षा परिणाम देखने के लिए क्या – क्या जानकारियां आवश्यक है?

उत्तर: परिणाम देखने के लिए छात्र के Roll Number, School Number और Admit Card ID जैसी जानकारी जरूरी है।

Q.3. क्या DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती हैं?

उत्तर: हां, छात्र DigiLocker App से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Q.4. छात्रों को CBSE 12th Result 2026 की ओरिजिनल मार्कशीट कब दी जाएगी?

उत्तर: ऑनलाइन रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद ओरिजिनल मार्कशीट बोर्ड द्वारा अपने-अपने विद्यालयों में भेज दी जाएगी, जहां से छात्रों को उनकी ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी।

Q.5. अगर किसी छात्र के रिजल्ट में कोई गलती हो तो क्या करें?

उत्तर: यदि छात्र के नाम, अंक या अन्य जानकारी में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे तो तुरंत अपने स्कूल प्रशासन या CBSE Board से संपर्क करना चाहिए।