Rajasthan SET 2026 Notification Out : ऑनलाइन आवेदन शुरू

Rajasthan SET 2026 Notification Out : राजस्थान में उच्च शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कोटा विश्वविद्यालय द्वारा Rajasthan State Eligibility Test (SET) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार राजस्थान के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में Assistant Professor पद के लिए पात्रता प्राप्त कर सकेंगे।

SET परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली एक महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा मानी जाती है। हर साल हजारों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं ताकि वे कॉलेज लेक्चरर और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना पूरा कर सकें। इस बार भी परीक्षा को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जून 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर पाएंगे। परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

Rajasthan SET 2026 Overview

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम Rajasthan State Eligibility Test (SET) 2026
आयोजन संस्था कोटा विश्वविद्यालय
परीक्षा स्तर राज्य स्तरीय
पद Assistant Professor पात्रता
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुरू 14 जून 2026
अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि 06 सितंबर 2026
परीक्षा मोड ऑफलाइन
कुल अंक 300
आधिकारिक वेबसाइट uok.ac.in

Rajasthan SET 2026 Information

राजस्थान SET एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है, जिसे विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में Assistant Professor भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा UGC NET की तर्ज पर आयोजित होती है, लेकिन इसकी मान्यता केवल राजस्थान राज्य तक सीमित रहती है।जो उम्मीदवार कॉलेजों में अध्यापन कार्य करना चाहते हैं या उच्च शिक्षा क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह परीक्षा बेहद उपयोगी मानी जाती है। SET क्वालिफाई करने के बाद अभ्यर्थी विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदन कर सकते हैं।

Subjects Included in Rajasthan SET 2026

Assistant Professor की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोजित पात्रता परीक्षा Rajasthan SET 2026 में कुल 35 विषय शामिल किए गए हैं। इस पात्रता परीक्षा में अभ्यर्थी अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन विषय के अनुसार परीक्षा दे सकेंगे। इन विषयों में से कुछ महत्वपूर्ण विषय निम्न है –

  • हिंदी
  • अंग्रेजी
  • इतिहास
  • भूगोल
  • राजनीति विज्ञान
  • कॉमर्स
  • कंप्यूटर साइंस
  • गणितीय विज्ञान
  • शिक्षा
  • समाज शास्त्र
  • मनोविज्ञान
  • संस्कृत
  • उर्दू
  • पंजाबी
  • योग
  • संगीत
  • दर्शन शास्त्र
  • लॉ (Law) आदि।

इस बार कई क्षेत्रीय भाषाओं को भी परीक्षा में शामिल किया गया है।

Rajasthan SET 2026 Eligibility Criteria

SET परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।

शैक्षणिक योग्यता

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन में न्यूनतम 55% अंक आवश्यक हैं।
  • OBC NCL, SC, ST, PwD एवं Third Gender वर्ग को 50% अंक की छूट दी गई है।
  • पोस्ट ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
  • रिजल्ट प्रतीक्षित उम्मीदवारों को भी आवेदन की अनुमति होगी।

Rajasthan SET 2026 Age Limit

SET परीक्षा के लिए किसी प्रकार की अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। किसी भी आयु वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan SET 2026 Application Fee

वर्ग आवेदन शुल्क
सामान्य / अन्य राज्य ₹1500
EWS / OBC NCL / SBC ₹1200
SC / ST / PwD ₹750

SET 2026 Exam Pattern

Assistant Professor पात्रता परीक्षा का आयोजन दो पेपरों में आयोजित किया जाता है। ये दोनों पेपर Objective Type MCQ आधारित होंगे।

Paper 1

  • कुल प्रश्न: 50
  • कुल अंक: 100
  • विषय: Teaching Aptitude, Research Aptitude, Reasoning, General Awareness आदि।

Paper 2

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 200
  • यह उम्मीदवार के चयनित विषय पर आधारित होगा।

कुल परीक्षा

  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल अंक: 300
  • परीक्षा अवधि: 3 घंटे
  • सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।

Rajasthan SET 2026 Online Form कैसे भरें?

राजस्थान सेट 2026 पात्रता परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार निम्न आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं-

  • सबसे पहले गूगल पर कोटा विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • अब यहां पर SET-2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • SET 2026 लॉगिन पेज पर SSO ID की सहायता से लॉगिन करें।
  • लॉगिन होने के पश्चात आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • जानकारी भरने के पश्चात आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • शुल्क जमा करने के पश्चात फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

Rajasthan SET 2026 Syllabus

SET परीक्षा का सिलेबस UGC NET के अनुसार रखा गया है। उम्मीदवार Paper 1 और अपने विषय के Paper 2 का सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Paper 1 में सामान्य शिक्षण एवं शोध अभिरुचि से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं, जबकि Paper 2 पूरी तरह विषय आधारित होता है।

Important Links

विषय लिंक
Rajasthan SET 2026 Notification Click Here
Apply Online Click Here
Official Website Click Here
SSO Portal Click Here
Daily Education Updates Studypoint2.in

महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी।सभी विषयों की परीक्षा एक ही दिन होगी।परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) होंगे।उम्मीदवार केवल अपने पोस्ट ग्रेजुएशन विषय में ही परीक्षा दे सकेंगे।

निष्कर्ष

Rajasthan SET 2026 उन उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है जो राजस्थान में Assistant Professor बनना चाहते हैं। उच्च शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए यह परीक्षा काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

यदि आप भी कॉलेज लेक्चरर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते फॉर्म भरें और अभी से तैयारी शुरू कर दें। सही रणनीति और नियमित अभ्यास के जरिए इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

FAQs – Rajasthan SET 2026

Q.1. Rajasthan SET 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

Ans. Rajasthan SET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जून 2026 से शुरू होगी।

Q.2. Rajasthan SET 2026 परीक्षा कब आयोजित होगी?

Ans. SET 2026 परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

Q.3. Rajasthan SET 2026 में कितने पेपर होंगे?

Ans. इस परीक्षा में कुल 2 पेपर होंगे, जिनमें MCQ आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।

Q.4. क्या Rajasthan SET 2026 में नेगेटिव मार्किंग होगी?

Ans. नहीं, Rajasthan SET 2026 परीक्षा में किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।

Q.5. Rajasthan SET 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

Ans. पोस्ट ग्रेजुएशन में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थी Rajasthan SET 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।