BSNL JTO Bharti 2026: BSNL में 100 पदों पर बंपर भर्ती, 3 जुलाई तक करें आवेदन

BSNL JTO Bharti 2026 :- भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने वर्ष 2026 के लिए जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) पदों पर भर्ती से संबंधित अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से देश के विभिन्न BSNL सर्किलों में तकनीकी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।

इंजीनियरिंग एवं तकनीकी पृष्ठभूमि रखने वाले उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। BSNL भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक है। नेटवर्क विस्तार एवं तकनीकी सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न पदों पर भर्तियां आयोजित की जाती हैं।

इस लेख में भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्त पद, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, वेतनमान और आवेदन प्रक्रिया का विवरण दिया गया है।

BSNL JTO Bharti 2026 Overview

आयोजन कर्ता भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL)
पद का नाम जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO)
भर्ती वर्ष 2026
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
नौकरी का स्थान भारत के विभिन्न राज्य में
आवेदन प्रारंभ तिथि 04 जून 2026
अंतिम तिथि 03 जुलाई 2026
Official Website bsnl.co.in

BSNL Bharti 2026 Post’s Details (पदों का विवरण)

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) द्वारा जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) के कुल 100 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती देश के विभिन्न BSNL सर्किलों में आयोजित की जाएगी। सबसे अधिक रिक्तियां कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश सर्किल में रखी गई हैं। उम्मीदवार अपनी पसंद और पात्रता के अनुसार संबंधित सर्किल के लिए आवेदन कर सकते हैं। सर्किल-वार रिक्तियों का विवरण निम्न प्रकार से है –

क्र.सं. सर्किल का नामकुल रिक्तियां
1 अंडमान और निकोबार (A&N)1
2 आंध्र प्रदेश (AP)1
3 असम2
4 कोलकाता TD2
5 चेन्नई TD5
6 छत्तीसगढ़1
7 गुजरात 3
8 हरियाणा 1
9 जम्मू और कश्मीर (J&K)1
10 कर्नाटक 26
11 केरल15
12 मध्य प्रदेश (MP) 10
13 महाराष्ट्र (MH)16
14 उत्तर पूर्व-II (NE-II)3
15 ओडिशा6
16 राजस्थान1
17 सिक्किम1
18 तमिलनाडु1
19 तेलंगाना2
20 उत्तराखंड1
21 उत्तर प्रदेश पश्चिम (UPW)1
Total Vacancy100

निम्न राज्यों में सर्वाधिक पद –

सर्किल-वार जारी रिक्तियों के अनुसार निम्न राज्यों में सर्वाधिक पद रिक्त है –

  • कर्नाटक में सबसे अधिक 26 पद
  • महाराष्ट्र में 16 पद
  • केरल में 15 पद
  • मध्य प्रदेश में 10 पद
  • वहीं राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, तमिलनाडु, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर और अंडमान-निकोबार सर्किल में एक-एक पद अधिसूचित किया गया है।

BSNL भर्ती 2026 की प्रमुख बातें

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
  • कुल 100 रिक्त पद
  • देश के विभिन्न BSNL सर्किलों में नियुक्ति
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से चयन
  • E-1 IDA वेतनमान का लाभ
  • आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को छूट

BSNL JTO Recruitment 2026 Educational Qualifications

BSNL भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री होना आवश्यक है।

योग्यता में शामिल विषय

  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
  • टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
  • सूचना प्रौद्योगिकी (IT)
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग
  • कुछ पदों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस में एमएससी डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हो सकते हैं।

BSNL Bharti 2026 Age Limit (आयु सीमा)

भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) द्वारा जारी जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 3 जुलाई 2026 को आधार तिथि मानकर की जाएगी अर्थात अभ्यर्थी की आयु का निर्धारण इसी तिथि के अनुसार किया जाएगा।

सरकारी नियमों के तहत अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL), दिव्यांग (PwBD) तथा BSNL कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी। इससे आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

BSNL JTO 2026 आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष
  • आयु गणना की तिथि : 3 जुलाई 2026

आरक्षण के पश्चात अधिकतम आयु सीमा

श्रेणी आरक्षण के पश्चात अधिकतम आयु सीमा
अनारक्षित (UR) 30 वर्ष
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 30 वर्ष
OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) 33 वर्ष
SC / ST 35 वर्ष
PwBD (UR / EWS) 40 वर्ष
PwBD (OBC-NCL) 43 वर्ष
PwBD (SC / ST) 45 वर्ष
BSNL कर्मचारी (UR / EWS)35 वर्ष
BSNL कर्मचारी (OBC-NCL) 38 वर्ष
BSNL कर्मचारी (SC / ST) 40 वर्ष
BSNL कर्मचारी PwBD (OBC-NCL) 48 वर्ष
BSNL कर्मचारी PwBD (SC / ST) 50 वर्ष

Application Fees For BSNL JTO Bharti 2026

आवेदन शुल्क की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार निर्धारित की गई है। जो निम्न प्रकार से है –

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS ₹2000
SC / ST / PwBD ₹1000
Payment Mode Online

Who Can Apply For JTO Bharti 2026

  • BSNL JTO Recruitment 2026 के लिए भारत के सभी राज्यों के योग्य पुरुष एवं महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री या निर्धारित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त कर ली है।
  • फ्रेशर एवं अनुभवी उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।
  • इंजीनियरिंग एवं तकनीकी क्षेत्र से संबंधित अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • सरकारी एवं निजी क्षेत्र में कार्यरत योग्य उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

BSNL JTO Bharti 2026 Selection Process

BSNL भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा।

1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) – सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में तकनीकी विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

2. दस्तावेज सत्यापन – कंप्यूटर आधारित परीक्षा अर्थात CBT में सफल होने वाले सभी परीक्षाओं को दस्तावेज सत्यापन के लिए आवेदित किया जाएगा।

3. मेडिकल परीक्षण – अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

4. मेरिट सूची – सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का नाम अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।

Exam Pattern For BSNL भर्ती 2026

हालांकि विस्तृत परीक्षा पैटर्न आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध होगा, लेकिन संभावित रूप से निम्न विषय शामिल हो सकते हैं:

  • General Aptitude
  • General Awareness
  • Reasoning Ability
  • Technical Subject
  • Computer Knowledge
  • Current Affairs

BSNL JTO Bharti 2026 में मिलने वाला वेतन

BSNL JTO पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹16,400 से ₹40,500 के E-1 IDA Pay Scale के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त DA, HRA, Medical Facility, Travel Allowance तथा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

कुल मासिक पैकेज शुरुआती स्तर पर लगभग ₹35,000 से ₹55,000 तक पहुंच सकता है। कुल मिलाकर BSNL में नौकरी आर्थिक और पेशेवर दोनों दृष्टियों से लाभदायक मानी जाती है।

BSNL JTO Recruitment 2026 Applying Process

यदि आप BSNL JTO Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी, इसलिए उम्मीदवार आवेदन करते समय सभी जानकारी सही से दर्ज करे।

Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – सबसे पहले भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और भर्ती (Recruitment/Career) सेक्शन को ओपन करें।Official Website – bsnl.co.in

Step 2: भर्ती नोटिफिकेशन पढ़ें – BSNL JTO Recruitment 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, दस्तावेज और अन्य पात्रता शर्तों की जांच अवश्य कर लें।

Step 3: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें – “Apply Online” या “New Registration” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

Step 4: आवेदन फॉर्म भरें – रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। किसी भी प्रकार की गलत जानकारी भविष्य में आवेदन निरस्त होने का कारण बन सकती है।

Step 5: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें – अब निर्धारित फॉर्मेट और साइज के अनुसार अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, जिनमें निम्न दस्तावेज शामिल हैं:-

  • आधार कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • इंजीनियरिंग डिग्री
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Step 6: आवेदन शुल्क जमा करें – अपनी श्रेणी (Category) के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।

Step 7: आवेदन फॉर्म की जांच करें – फाइनल सबमिट करने से पहले आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को एक बार अच्छी तरह जांच लें। यदि कोई त्रुटि दिखाई दे तो उसे तुरंत सुधार लें।

Step 8: फॉर्म सबमिट करें – सभी जानकारी सत्यापित करने के बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें।

Step 9: प्रिंटआउट सुरक्षित रखें – आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF कॉपी डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। यह दस्तावेज आगे की भर्ती प्रक्रिया में उपयोगी हो सकता है।

Important Links

विवरण Links
Official Notification Click Here
Apply Online Click Here
Official Website Click Here
Daily Education Updates Studypoint2.in
Rajasthan Anganwadi Bharti Click Here
Indian Navy Agniveer Bharti Click Here
Govt Schemes Update Click Here

निष्कर्ष

BSNL JTO Recruitment 2026 के अंतर्गत कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। पात्र उम्मीदवार 03 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता, आयु सीमा, शुल्क एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी अवश्य जांच लेनी चाहिए।

BSNL JTO Bharti 2026 FAQs

Q.1. BSNL JTO Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं ?

Ans. इस भर्ती के तहत जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) के कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Q.2. BSNL JTO भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है ?

Ans. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

Q.3. BSNL JTO Recruitment 2026 के लिए न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा क्या है ?

Ans. न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।