Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 29 जून तक करें आवेदन

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026:- भारतीय नौसेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इंडियन नेवी ने Agniveer Apprentice Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को भारतीय नौसेना में प्रशिक्षण प्राप्त करने और एक सम्मानजनक करियर बनाने का अवसर मिलेगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 29 जून 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को नौसेना के विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह भर्ती विशेष रूप से उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है जो 10वीं पास करने के बाद रक्षा क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 Overview

आयोजन कर्ता भारतीय नौसेना (Indian Navy)
भर्ती का नाम Agniveer Apprentice Recruitment 2026
बैच 01/2027 एवं 02/2027
आवेदन प्रारंभ 05 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून 2026
आवेदन मोड ऑनलाइन
सेवा अवधि 4 वर्ष
परीक्षा INET 2/2026
नौकरी स्थान संपूर्ण भारत
आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 Important Dates

इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती 2026 के आयोजन का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां निम्न सारणी के अनुसार है –

नोटिफिकेशन जारी 02 जून 2026
आवेदन शुरू 05 जून 2026
अंतिम तिथि 29 जून 2026
आवेदन सुधार (Correction Window) 09 जुलाई 2026
INET परीक्षा अगस्त 2026 (संभावित)
स्टेज-II प्रक्रिया बाद में घोषित की जाएगी

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 Application Fees

इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क सरकार द्वारा पांच सौ पच्चास रुपए निर्धारित किया गया है जिसमें GST भी देनी होगी। यह आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा।

जातिगत श्रेणियां आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियां 550 रुपए + 18% GST

भुगतान माध्यम

  • UPI
  • Debit Card
  • Credit Card
  • Net Banking

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

यह भर्ती दो बैचों के लिए आयोजित की जा रही है और दोनों की आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है।

01/2027 Batch – इस बैंच में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का जन्म 01 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के मध्य अंतराल में होना चाहिए।

02/2027 Batch – इस बैंच में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का जन्म 01 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के मध्य अंतराल में होना चाहिए।

दोनों बैचों में शुरुआत और अंत की दोनों तिथियां शामिल हैं। अतः इस भर्ती में केवल निर्धारित आयु सीमा के उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र होंगे।

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 Education Qualification

इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

इसके अलावा उमीदवार के पास इस बैंच में आवेदन करने के लिए AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना आवश्यक है।

कौन आवेदन कर सकता है ?

  • भारतीय नागरिक
  • अविवाहित पुरुष उम्मीदवार
  • 10वीं पास अभ्यर्थी
  • इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक उम्मीदवार
  • निर्धारित आयु सीमा वाले उम्मीदवार

Indian Navy Selection Process

इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले आवेदकों का चयन कई प्रकार के मापदंडों और परीक्षाओं के पश्चात किया जाएगा। यह परीक्षाएं और मापदंड निम्न प्रकार से है –

एंट्रेंस एग्जाम, फिर राज्यवार शॉर्टलिस्ट, फिजिकल परीक्षा एवं स्टेज-2 लिखित परीक्षा, मेडिकल परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा

चरण 1 – INET परीक्षा :- स्टेज 1 परीक्षा में सबसे पहले सभी उम्मीदवारों को Indian Navy Entrance Test (INET) देना होगा।

चरण 2 – मेरिट सूची :- INET परीक्षा देने के बाद उसमें प्राप्त अंकों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

चरण 3 – Physical Fitness Test (PFT) :- Indian Navy Entrance Test से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी।

चरण 4 – लिखित परीक्षा :- स्टेज 2 में लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से तकनीकी विषयों और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

चरण 5 – मेडिकल परीक्षण :- चरण 4 तक की सभी परीक्षाओं में सफल होने के पश्चात उम्मीदवारों की मेडिकल फिटनेस की जांच की जाएगी।

चरण 6 – दस्तावेज सत्यापन :- अंतिम चरण में सभी प्रमाणपत्रों की जांच होगी।

फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)

भारतीय नौसेना में चयन के लिए उम्मीदवार का शारीरिक रूप से फिट होना आवश्यक है। अतः फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए संभावित मानक –

  • 1.6 किलोमीटर दौड़ – 06 मिनट 30 सेकंड में
  • स्क्वाट्स (उठक-बैठक) – 20 बार
  • पुश-अप्स – 15 बार
  • सिट-अप्स – 15 बार
  • अन्य शारीरिक परीक्षण
  • अंतिम मानक आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार लागू होंगे।

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 वेतन (Salary)

अग्निवीर योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को पहले वर्ष ₹30,000 प्रति माह का पैकेज मिलेगा। इसके बाद वेतन में प्रत्येक वर्ष वृद्धि होगी।

  • पहला वर्ष: ₹30,000/माह
  • दूसरा वर्ष: ₹33,000/माह
  • तीसरा वर्ष: ₹36,500/माह
  • चौथा वर्ष: ₹40,000/माह
  • 4 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर सेवा निधि पैकेज भी प्रदान किया जाएगा।

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 Important Documents

  • 10वीं की मार्कशीट
  • डिप्लोमा प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

How to Apply

  • Step 1: सर्वप्रथम अभ्यर्थियों को भारतीय नेवी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • Step 2 : अब अभ्यर्थी ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें कर अपनी Eligibility की जांच कर लेनी चाहिए।
  • Step 3 : अब आवेदक Registration पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर ले।
  • Step 4 : Registration करने के बाद अब यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  • Step 5 : अब आवेदक Agniveer Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करके खोले।
  • Step 6 : अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरे।
  • Step 7 : जानकारी भरने के पश्चात मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • Step 8 : दस्तावेज अपलोड करने के पश्चात आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • Step 9 : फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
  • Step 11 : भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Important Links

विवरण Links
Form Start Date 05 June 2026
Last Date 29 June 2026
Official Website Click Here
Apply NowClick Here
Daily Education Updates Studypoint2.in
Results Update Results
Daily Current Affairs Click Here

निष्कर्ष

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। यदि आप 10वीं पास हैं और इंजीनियरिंग डिप्लोमा रखते हैं तो यह भर्ती आपके लिए करियर का बड़ा मौका साबित हो सकती है। आवेदन प्रक्रिया 5 जून से 29 जून 2026 तक चलेगी, इसलिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

भारतीय नौसेना में शामिल होना केवल एक नौकरी नहीं बल्कि देश सेवा, सम्मान और गौरव का प्रतीक है।

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 FAQs

Q.1. Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे ?

Ans. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 जून 2026 से शुरू हो चुकी है।

Q.2. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है ?

Ans. उम्मीदवार 29 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q.3. इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है ?

Ans. उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान से 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा भी होना चाहिए।