Rajasthan Current Affairs 30 April 2026 Breaking News

Rajasthan Current Affairs 30 April 2026 :- नमस्कार साथियों! सरकारी नौकरी या सरकारी कर्मचारी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी। हमारे द्वारा इस पोस्ट में वर्तमान में लगभग सभी परीक्षाओं ( Patwari, Rajasthan Police, Reet, VDO, etc. ) में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण Rajasthan Current Affairs के प्रश्नों की जानकारी है।

Q.1 हाल ही में पुष्कर झील में सायनोबैक्टीरिया की एक नई प्रजाति खोजी गई है, इसका पूर्ण वैज्ञानिक नाम क्या है?

A. सायनो पुष्कर 2026

B. मरुधरा माइक्रोबियल

C. पुष्करमेमा राजस्थानिस

D. पुष्करमेमा कुराजै

Ans. D. पुष्करमेमा कुराजै

व्याख्या:

  • शोधकर्ताओं ने पुष्कर झील के पानी के नमूनों से इस न‌‍ई प्रजाति की पहचान की है ।
  • यह खोज भविष्य में जैव ईंधन के निर्माण में वह कैंसर रोधी दवाओं मैं सहायक हो सकती है ।
  • सूरज ‘कुराजै’ नाम विश्वविद्यालय ( Central University of Rajasthan) सम्मान में दिया गया है

Q.2 हाल ही में अमृत 2.0′ योजना के तहत राज्य सरकार के द्वारा 28 अप्रैल शहरी क्षेत्र के लिए कितनी राशि की न‌ई जल परियोजनाओं को मंजूरी दी है?

A. 256 करोड़ रुपए

B. 1000 करोड़ रुपए

C. 246 करोड़ रुपए

D. 150 करोड़ रुपए

Ans. C. 246 करोड़ रुपए

व्याख्या:

  • अमृत 2.0 योजना का मुख्य उद्देश्य गर्मियों में पीने के पानी को लेकर कोई समस्या न हो।
  • राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न जिलों में पाइपलाइन की और 600 नए ट्यूबवेल के लिए 246 करोड़ रुपये के लिए मंजूरी दी है।

Q.3 “NFSA” के तहत अपात्र लाभार्थियों के नाम हटाने के अभियान के दौरान राजस्थान के किस जिले में सबसे ज्यादा लोगों ने स्वेच्छा से अपना नाम सरेंडर किया ?

A. श्री गंगानगर

B. बीकानेर

C. बाड़मेर

D. अलवर

Ans. A. श्री गंगानगर

व्याख्या:

  • पूरे राज्य में लगभग 13.58 लाख नाम हटने से सरकार को रुपए की बचत हुई।
  • हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में सबसे अधिक परिवारों ने अपील के बाद अपने राशन कार्ड को सरेंडर किया।

Rajasthan Current Affairs

Q.4 हाल ही में 27 अप्रैल 2026 को राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) को कितने प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की गई है ?

A. 3%

B. 2%

C. 4%

D. 5%

Ans. B. 2%

व्याख्या:

  • राजस्थान सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को 2% बढ़ाने की घोषणा की गई हैं।
  • यह वृध्दि 1 जनवरी 2026 से मानी जाएगी।
  • इससे पूर्व महंगाई भत्ता 58% था जिसे अब बढ़ाकर 60% कर दिया जाएगा ।
  • इसका लाभ लगभग 8 लाख कर्मचारियों को और 4 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।

Q.5 ‘मिशन 2030’ के तहत राजस्थान के किस शहर को भारत का ‘नया फिनटेक सिटी’ (Fintech City) बनाने का सुझाव 28 अप्रैल को पेश किया गया ?

A. सीतापुर

B. जोधपुर

C. जयपुर

D. कोटा

Ans. C जयपुर

व्याख्या:

  • जयपुर के आसपास फिनटेक पार्क और डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना के जरिए शहर को बेंगलुरु और हैदराबाद की तरह एक उभरते हुए वित्तीय तकनीकी हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

Rajasthan Gk Quiz / Daily Current Affairs

Q.6 राज्य के किस टाइगर रिजर्व में 26 अप्रैल को पहली बार ‘ड्रोन सर्विलांस एंड ई-सर्विलांस’ सिस्टम का पूर्ण उद्घाटन किया गया?

A. रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व

B. सरिस्का टाइगर रिजर्व

C. मुकुंदरा हिल्स

D. रणथंभौर टाइगर रिजर्व

Ans. A रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व

व्याख्या:

  • यह राजस्थान का चौथा टाइगर रिजर्व है।
  • बूंदी में स्थित रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व को प्रतिबंधित घुसपैठ और शिकार रोकने के लिए ई-निगरानी प्रणाली शुरू की गई है।

Q.7 राज्य के किस जलाशय पर राजस्थान के सबसे बड़े ‘फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट’ (तैरता सौर संयंत्र) की स्थापना हेतु 28 अप्रैल 2026 को सर्वे पूरा किया गया ?

A. फतेहसागर झील, उदयपुर

B. जवाई बांध, पाली

C. बीसलपुर बांध, टोंक

D. राणा प्रताप सागर बांध, चित्तौड़गढ़

Ans. D. राणा प्रताप सागर बांध, चित्तौड़गढ़

व्याख्या:

  • राजस्थान सरकार द्वारा चंबल नदी के राणा प्रताप सागर बांध की सतह पर सौर पैनल लगाए जाएंगे।
  • फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट लगाने से मुख्यतः दो फायदे होंगे पहले पानी का वाष्पीकरण काम होगा और दूसरा बिजली का उत्पादन बढ़ेगा और इससे जल संरक्षण की मदद मिलेगी।

Q.8 राज्य के किस जिले में संचालित ‘पंजीरी प्लांट’ को अत्याधुनिक ‘ऑटोमेटेड प्लांट’ में बदलने के लिए 12 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है ?

A. बीकानेर

B. जोधपुर

C. भरतपुर

D. अजमेर

Ans. A. बीकानेर

व्याख्या:

  • समेकित बाल विकास सेवाओं (ICDS) के तहत बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले पोषक आहार (पंजीरी) की गुणवत्ता बेहतर बनाने के उद्देश्य से बीकानेर स्थित प्लांट का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।
  • इस कार्य को पूर्ण करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 12 करोड़ रुपए का बजट पास किया गया है।

Rajasthan Current Affairs/ Daily Current Affairs/ Rajasthan Gk Quiz

Q.9 लोहागल की पहाड़ियों जो झुंझुनू जिले में स्थित है, हाल ही में किस कारण से समाचारों में रही है ?

A. ट्रैकिंग और एडवेंचर टूरिज्म के कारण

B. पुरापाषाण कालीन गुफाओं के कारण

C. लौह अयस्क (Iron Ore) के नए निक्षेपों के कारण

D. सोने के भंडार मिलने के कारण

Ans. C. लौह अयस्क (Iron Ore) के नए निक्षेपों के कारण

व्याख्या:

  • भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग को लोहागल के आसपास की पहाड़ियों में उच्च गुणवत्ता वाले आयरन के भंडार मिले हैं, जिससे आने वाले समय में यहाँ खनन की गतिविधियों की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

Q.10 राजस्थान का ऐसा कौनसा नगर निगम जिसने 27 अप्रैल 2026 को अपनी सभी फाइलों को 100% ‘ई-फाइलिंग’ सिस्टम पर स्थानांतरित कर दिया है ?

A. जयपुर हेरिटेज

B. अजमेर नगर निगम

C. कोटा दक्षिण

D. जोधपुर उत्तर

Ans. B. अजमेर नगर निगम

व्याख्या:

  • अजमेर नगर निगम ने फाइलों के भ्रष्टाचार रोकने के लिए पूरी तरह डिजिटल कार्यप्रणाली अपनाई है।
  • अजमेर नगर निगम पूर्णतया ई-फाइलिंग करने वाला राजस्थान का पहला निगम बना है।

Daily Rajasthan Current Affairs

Conclusion

हमारे द्वारा इस पोस्ट में बताए गए Rajasthan Current Affairs 30 April 2026 के सभी प्रश्न राजस्थान में आगामी सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। यदि आप विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो इन प्रश्नों का अवलोकन जरूर करें। रोजाना Current Affairs के महत्वपूर्ण प्रश्नों के लिए हमारी वेबसाइट Studypoint2.in पर विजित जरूर करें।

सरकारी विभाग से जुड़ी latest updates पाने लिए यहां विजिट करे – studypoint2.in