RPSC RAS Recruitment 2026: 607 पदों पर बंपर भर्ती, यहां देखें योग्यता, परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया

RPSC RAS Recruitment 2026 :- राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (RAS) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से राज्य प्रशासनिक सेवा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 607 पदों पर भर्ती की जाएगी तथा आवेदन प्रक्रिया 04 जून 2026 से 03 जुलाई 2026 तक चलेगी। RAS परीक्षा राजस्थान की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर वर्ष हजारों उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेते हैं, लेकिन सीमित संख्या में ही अभ्यर्थी सफलता प्राप्त कर पाते हैं।

RPSC RAS Recruitment 2026 का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड राजस्थान लोक सेवा आयोग(RPSC)
परीक्षा का नाम राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026
कुल पद 607 पद
आवेदन प्रारंभ तिथि 04 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 03 जुलाई 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
प्रारंभिक परीक्षा 29 नवंबर 2026(निर्धारित)
चयन प्रक्रिया प्री, मेंस एवं इंटरव्यू

RAS Recruitment 2026 क्या है ?

RAS (Rajasthan Administrative Service ) राजस्थान सरकार की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा है। यह परीक्षा राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को राजस्थान प्रशासनिक सेवा, राजस्थान पुलिस सेवा, राजस्थान लेखा सेवा, वाणिज्यिक कर सेवा, सहकारी सेवा तथा अन्य महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारी स्तर के पद प्रदान किए जाते हैं। RAS अधिकारी राज्य प्रशासन के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि राजस्थान के लाखों युवा हर वर्ष इस परीक्षा की तैयारी करते हैं।

RPSC RAS Recruitment 2026 Applying Dates

RPSC द्वारा जारी RAS भर्ती कार्यक्रम के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 04 जून 2026 से शुरू होकर 03 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। अंतिम दिनों में ऑफिशियल साइट पर बहुत अधिक ट्रैफिक रहता है इसलिए जो भी अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं वह आज ही आवेदन पत्र सबमिट कर दे।

कुल कितने पदों पर होगी भर्ती

RAS भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 607 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें राज्य सेवाओं और अधीनस्थ सेवाओं के विभिन्न पद शामिल हैं। यह भर्ती पिछले वर्षों की तुलना में काफी चर्चा में है क्योंकि पदों की संख्या सीमित है, जिससे प्रतियोगिता और अधिक बढ़ जाएगी।

RPSC RAS भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता

RAS 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है। यदि उम्मीदवार अंतिम वर्ष में अध्ययनरत है और आयोग के नियमों के अनुसार पात्रता पूरी करता है तो वह भी आवेदन कर सकता है। हालांकि अंतिम चयन के समय डिग्री प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

RAS भर्ती 2026 Age Limit

इस भर्ती परीक्षा के लिए आयोग द्वारा आयु सीमा निम्न प्रकार से निर्धारित की गई है –

  • न्यूनतम आयु – 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 40 वर्ष
  • विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को राजस्थान सरकार द्वारा नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

RAS Recruitment 2026 Selection Process

RAS भर्ती में चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाता है जो इस प्रकार से है –

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) – यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की होती है।मुख्य विषय:-सामान्य ज्ञानराजस्थान का इतिहासभारतीय संविधानअर्थव्यवस्थाविज्ञान एवं प्रौद्योगिकीसमसामयिक घटनाएंयह केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की होती है।
  2. मुख्य परीक्षा (Mains) – मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक (Descriptive) होती है। इसमें उम्मीदवारों की विश्लेषण क्षमता, लेखन कौशल तथा विषय ज्ञान का मूल्यांकन किया जाता है।
  3. साक्षात्कार (Interview) – मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। अंतिम मेरिट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

RAS भर्ती 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को नीचे बताए गए आसान स्टेप्स का अनुसरण करना चाहिए –

  • चरण 1 : ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • चरण 2 : अब यहां RPSC RAS RECRUITMENT 2026 के लिंक पर क्लिक करके SSO ID से लॉगिन करें।
  • चरण 3 : अब One Time Registration (OTR) पूरा करें।
  • चरण 4 : अभ्यर्थी अब RAS 2026 भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 5 : क्लिक करने के पश्चात अब आवेदन फॉर्म ओपन होगा जिसमें अभ्यर्थी आवश्यक व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • चरण 6 : जानकारी भरने के पश्चात अब आवेदक अपनी नवीनतम फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • चरण 7 : अब आवेदन पत्र में रिक्रूट दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
  • चरण 8 : दस्तावेज अपलोड होने के पश्चात प्रॉसेस करे और ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
  • चरण 9 : अन्त में फॉर्म सबमिट करने के पश्चात अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।

RAS Recruitment 2026 Important Documents

RPSC RAS Recruitment 2026 में ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होते हैं, जो निम्न हैं –

  • आधार कार्ड
  • 10वीं की मार्कशीट
  • स्नातक की डिग्री
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

RAS भर्ती 2026 में सफल होने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

RAS भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को नीचे बताई गए निम्न बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए –

  • अभ्यर्थी को तैयारी हमेशा NCERT पुस्तकों से शुरु करनी चाहिए।
  • तैयारी करते समय अभ्यर्थियों को परीक्षा के आधार पर विशेष विषयों पर मजबूत पकड़ बनानी चाहिए।
  • अभ्यर्थी को प्रतिदिन नोट्स तैयार करने चाहिए।
  • सबसे महत्वपूर्ण अभ्यर्थी को रोजाना उत्तर लेखन का अभ्यास करते रहना चाहिए।
  • छात्र को social media पर आवश्यकता अनुसार ही समय व्यतित करना चाहिए।
  • हर सप्ताह रिवीजन करना चाहिए।
  • मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

क्यों खास है RAS भर्ती 2026?

RAS भर्ती केवल एक नौकरी नहीं बल्कि प्रतिष्ठा, सम्मान और जिम्मेदारी का अवसर है। एक RAS अधिकारी राज्य प्रशासन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। RAS अधिकारी को विभिन्न सरकारी योजनाओं को लागू करने, प्रशासनिक व्यवस्था संभालने तथा जनता की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी दी जाती है। इसी कारण RAS को राजस्थान की सबसे लोकप्रिय सरकारी नौकरियों में गिना जाता है।

Important Links

Online Applying Start Date 04 Jun 2026
Last Date 03 July 2026
RPSC Official Website Click Here
Apply Online Click Here
SSO Portal Click Here
Daily Education Updates Studypoint2.in

निष्कर्ष

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा RAS भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कुल 607 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 03 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर है। यदि आप राजस्थान प्रशासनिक सेवा में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं तो बिना देर किए आवेदन करें और अभी से अपनी तैयारी को नई दिशा दें। सही रणनीति, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच के साथ RAS परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

RPSC RAS Recruitment 2026 – Important FAQs

Q.1. RPSC RAS भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए हैं ?

Ans. RPSC RAS भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 04 जून 2026 से शुरू हो चुकी है।

Q.2. RAS 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है ?

Ans. उम्मीदवार 03 जुलाई 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

Q.3. RPSC RAS 2026 में कुल कितने पद हैं ?

Ans. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 607 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Q.4. RAS का पूरा नाम क्या है ?

Ans. RAS का पूरा नाम Rajasthan Administrative Service (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) है।

Q.5. RAS 2026 की प्रारंभिक परीक्षा कब आयोजित होगी ?

Ans. आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 29 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है।

Govt Schemes Update – Click Here

Daily Current Affairs – Click Here