CRPF Constable Recruitment 2026 Breaking News: 9175 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

CRPF Constable Recruitment 2026 : देश भर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए CRPF की तरफ से बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने Constable Technical & Tradesmen भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 9175 पद भरे जाएंगे, जिससे हजारों उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

जो अभ्यर्थी लंबे समय से CRPF भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच शामिल रहेगी। 10वीं पास उम्मीदवार भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले सभी जरूरी जानकारी ध्यान से पढ़ लें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर फॉर्म भर दें।

CRPF Constable Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
संगठन का नाम Central Reserve Police Force (CRPF)
भर्ती का नाम CRPF Constable Technical & Tradesmen Recruitment 2026
कुल पद 9175 पद
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन शुरू 20 अप्रैल 2026
अंतिम तिथि 19 मई 2026
नौकरी स्थान पूरे भारत में
वेतनमान ₹21,700 – ₹69,100
परीक्षा मोडCBT
आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in

CRPF Vacancy 2026 Details

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने Constable Technical & Tradesmen भर्ती 2026 के लिए बड़ी संख्या में पद जारी किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 9175 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिलेगा। पदों का निर्धारण अलग-अलग राज्यों के अनुसार किया गया है, जिससे राज्यवार उम्मीदवारों को भर्ती में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

राजस्थान के आवेदकों के लिए भी अच्छी संख्या में सीटें निर्धारित की गई हैं। जारी विवरण के अनुसार राजस्थान राज्य में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 430 पद और महिला अभ्यर्थियों के लिए 4 पद रखे गए हैं। ऐसे में राजस्थान के युवा उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर साबित हो सकता है।

CRPF Vacancy 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों को निम्न सारणी द्वारा देखे-

Event Date
Online Applying Date 20 April 2026
Applying Last Date 19 May 2026
Fees Last Date 19 May 2026

CRPF Vacancy 2026: आवेदन शुल्क

CRPF भर्ती में आवेदन करने के लिए विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए उनके वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। अलग-अलग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क निम्न प्रकार से है –

श्रेणी आवेदन शुल्क
General / OBC / EWS (पुरुष) ₹100
SC / ST / महिला उम्मीदवार निशुल्क
Ex-Servicemanनिशुल्क

CRPF Vacancy 2026 : Age Limit

CRPF भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को उनकी श्रेणी के आधार भर्ती के नियमों को ध्यान में रखते हुए आयु सीमा में निर्धारित छूट दी जाएगी। इस भर्ती नोटिफिकेशन के आधार पर Constable Driver के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 27 वर्ष तक की आयु होनी चाहिए।

वही अन्य पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष से 23 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

CRPF भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने वाले आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता निम्न प्रकार से होनी चाहिए –

  • CRPF भर्ती 2026 में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का देश के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • भर्ती में अलग-अलग पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यता मांगी गई है।
  • Driver पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास Heavy Vehicle Driving Licence होना चाहिए।
  • Motor Mechanic पद पर आवेदन करने हेतु आवेदक के पास सम्बंधित ट्रेड में ITI Certificate के साथ कार्य का अनुभव होना अनिवार्य है।
  • अन्य ट्रेड्स जैसे Cook, Barber, Tailor, Carpenter, Painter, Washerman और Safai Karmchari आदि पदों के लिए आवेदको को संबंधित कार्य का सामान्य ज्ञान और अनुभव होना चाहिए।
  • अंत में भर्ती प्रक्रिया के दौरान ट्रेड टेस्ट के आधार पर आवेदकों की योग्यता की जांच की जाएगी।

CRPF भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में भाग लेनें वाले अभ्यर्थियों के चयन के लिए उन्हें कई प्रकार के मापदंडों से गुजारा जाएगा, जो निम्न प्रकार से है-

  • सर्वप्रथम आवेदको को Physical Efficiency Test ( PET ) और Physical Standard Test ( PST ) में शामिल किया जाएगा जहां अभ्यर्थियों की दौड़, लंबाई और शारीरिक मापदंडों की जांच की जाएगी।
  • इसके पश्चात PET और PST में पास अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) का आयोजन किया जाएगा।
  • इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को Trade Test में शामिल किया जाएगा।
  • Trade Test में अभ्यर्थियों से सम्बन्धित ट्रेड से जुड़ी कार्य क्षमता और जानकारी की जांच की जाएगी।
  • सबसे अंतिम चरण में आवेदकों का दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षण किया जाएगा।
  • अंत में सभी चरणों में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों का चयन अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

परीक्षा में आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए आसान तरीके का अनुसरण करके CRPF भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं –

  • सबसे पहले CRPF की आधिकारिक वेबसाइट खोलें, जो हमारे द्वारा नीचे बताई गई है।
  • फिर होम पेज पर दिखाई दे रहे “CRPF Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब New Registration करके अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आवेदन फॉर्म ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगे गए जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अब अपनी श्रेणी के आधार पर आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • फिर अंत में सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
  • सबसे महत्वपूर्ण – भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

CRPF Vacancy 2026 Important Links

विवरण लिंक
CRPF भर्ती 2026 आधिकारिक नोटिफिकेशन Notification PDF Download
CRPF की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in
ऑनलाइन आवेदन तिथि 20 April 2026 से 19 May 2026 तक
भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी नवीन अपडेट Click Here

Important FAQs

Q.1. CRPF भर्ती 2026 कितने पद आयोजित की जाएगी?

उत्तर: इस भर्ती परीक्षा में कुल 9175 पद शामिल हैं।

Q.2. CRPF भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है।

Q.3. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि क्या निर्धारित की गई है?

उत्तर: आवेदन की आखिरी तारीख 19 मई 2026 निर्धारित की गई है।

Q.4. CRPF भर्ती परीक्षा में आवेदक की न्यूनतम योग्यता क्या रखी गई है?

उत्तर: आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का 10वीं पास होना जरूरी है।