RSSB Lab Assistant Admit Card 2026 Out : प्रयोगशाला सहायक भर्ती एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

RSSB Lab Assistant Admit Card 2026 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बोर्ड ने Lab Assistant Recruitment 2026 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑनलाइन माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 09 मई और 10 मई 2026 को किया जाएगा। प्रदेशभर से लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दी गई जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और जरूरी निर्देश ध्यानपूर्वक जांच लें।

RSSB Lab Assistant Admit Card 2026 Overview

विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड Rajasthan Staff Selection Board (RSSB)
परीक्षा का नाम Lab Assistant Recruitment 2026
पदों की संख्या 804 पद
परीक्षा तिथि 09 एवं 10 मई 2026
एडमिट कार्ड मोड ऑनलाइन
परीक्षा मोड ऑफलाइन / लिखित परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

RSSB Lab Assistant Admit Card 2026 Latest News

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस भर्ती के लिए लगभग 09 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

अजमेर सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुछ परीक्षा केंद्रों में बदलाव भी किया गया है, इसलिए आवेदक अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र की जानकारी जरूर जांच लें।

Admit Card में क्या-क्या जानकारी होगी?

आवेदक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें। एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती होने पर परीक्षा के समय समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए परीक्षा तिथि से पहले सभी विवरण सही होना बेहद जरूरी है। एडमिट कार्ड में सामान्यतः नीचे दी गई जानकारी दर्ज होती है –

  • आवेदक का पूरा नाम
  • आवेदक के परीक्षा रोल नंबर एवं आवेदन संख्या
  • परीक्षा तिथि और परीक्षा समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता
  • आवेदक की फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
  • रिपोर्टिंग समय एवं जरूरी नियम

यदि आवेदक के परीक्षा एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र या किसी अन्य जानकारी में गलती हो, तो आवेदक तुरंत राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क करें, ताकि समय रहते सुधार करवाया जा सके।

RSSB Lab Assistant Admit Card 2026 Download Kaise Kare?

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 2026 के परीक्षा प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए है। जिन आवेदकों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आवेदको को आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। आवेदक अपने एडमिट कार्ड निम्न प्रक्रिया द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं –

  1. सबसे पहले आवेदक राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब ओपन पृष्ठ पर “Lab Assistant Admit Card 2026” लिंक को खोलें।
  4. यहां आवेदक अपनी आवेदन संख्या, जन्मतिथि एवं मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  5. सभी जानकारी सही भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  6. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
  7. अब इसे डाउनलोड करके परीक्षा हेतु प्रिंट आउट निकाल लें।

परीक्षा देने वाले आवेदक परीक्षा तिथि से पूर्व ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें, ताकि अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर क्या साथ लेकर जाएं?

RSSB Lab Assistant परीक्षा में शामिल होने वाले सभी आवेदकों को परीक्षा केंद्र पर जाने से पूर्व जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखना बेहद आवश्यक है। बिना आवश्यक दस्तावेजों के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए आवेदक परीक्षा से एक दिन पूर्व ही सभी आवश्यक चीजें तैयार करके अपने पास रख ले, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

परीक्षा केंद्र पर जाते समय आवेदक नीचे दिए गए दस्तावेज एवं आवश्यक सामग्री अपने साथ जरूर लेकर जाएं –

  • परीक्षार्थी परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की साफ एवं स्पष्ट प्रिंट कॉपी साथ ले जाएं।
  • परीक्षार्थी अपनी पहचान आईडी जैसे – आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र साथ ले जाएं।
  • परीक्षार्थी की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो जो 6 महीने से ज्यादा पुरानी नहीं हो।
  • ब्लू या ब्लैक बॉल पेन
  • यदि बोर्ड द्वारा कोई अन्य निर्देश जारी किए गए हों, तो उनका भी पालन करें

परीक्षार्थी का परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 1 घंटे पहले तक पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसलिए परीक्षा के नियमों का पालन करते हुए ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

Important Links

विवरण लिंक
RSSB Lab Assistant Admit Card 2026 Download Here
RSSB Official Website Visit Here
Exam City / Center Details Check Here
Latest Sarkari Updates Click Here

Important FAQs

Q.1. RSSB Lab Assistant Admit Card 2026 कब जारी हुआ?

उत्तर: बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से पहले ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं।

Q.2. Lab Assistant परीक्षा कब आयोजित होगी?

उत्तर: यह परीक्षा 09 एवं 10 मई 2026 को आयोजित होगी।

Q.3. एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर: Lab Assistant Vacancy 2026 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया हमारे द्वारा ऊपर स्टेप बाई स्टेप बताई गई है।

Q.4. क्या परीक्षा केंद्र में बदलाव किया गया है?

उत्तर: हाँ, RSSB द्वारा कुछ परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है।