Rajasthan CET 12th Level 2026 Latest Update, योग्यता व पूरी जानकारी

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा CET 12th Level 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी भर्तियों में आवेदन करने का अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

जो अभ्यर्थी लंबे समय से CET 12th Level भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह सूचना महत्वपूर्ण जानकारी है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नियत तिथि के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न एवं चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

CET 12th Level 2026 Overview

विवरण जानकारी
Exam Name CET 12th Level 2026
Organization Rajasthan Staff Selection Board
Applying Mode Online
Qualification 12th Pass
Exam Level State Level
Exam Mode Offline/ CBT
Official Website RSSB Official Website

CET 12th Level क्या है?

राजस्थान CET 12th Level परीक्षा राज्य सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली एक महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है। यह परिक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( RSSB ) द्वारा किया जाता है। इस परिक्षा के द्वारा 12वीं स्तर की विभिन्न सरकारी भर्तियों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है। जो अभ्यर्थी CET परीक्षा में निर्धारित अंक प्राप्त कर लेता है, वह आगे आने वाली cet 12th level की सरकारी भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं।

CET परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए बार-बार प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। इससे विद्यार्थियों का समय और खर्च दोनों बचते हैं। CET परीक्षा में प्राप्त किए गए अंकों के अनुसार विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। जिन अभ्यर्थियों के cet 12 th level में निर्धारित अंक से कम अंक आते हैं वह आगामी भर्तियों के लिए अयोग्य होता हैं।

CET 12th Level 2026 पात्रता

CET 12th Level 2026 परीक्षा में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार को बोर्ड द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों का पता होना आवश्यक है। आवेदक को आवेदन करने से पूर्व अपनी योग्यता अवश्य जांच लेनी चाहिए। पात्रता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी निम्न प्रकार से है –

  • आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • अगर कोई आवेदक वर्तमान में 12वीं कक्षा के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं, तो वह भी आधिकारिक नियमों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • राजस्थान राज्य के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण एवं अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।
  • आवेदन करने वाले आवेदक की न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा भर्ती नियमों के अनुसार निर्धारित की जाएगी।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
  • अभ्यर्थी के पास वैध पहचान पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है।
  • परीक्षा से संबंधित सभी पात्रता नियमों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्पष्ट की जाएगी।

CET 12th Level आवेदन शुल्क

समान पात्रता परीक्षा में आवेदन करने के लिए विभिन्न वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। विभिन्न वर्गों के लिए आवेदन शुल्क निम्न प्रकार से है –

वर्ग शुल्क
सामान्य / OBC ₹600
OBC NCL / EWS ₹400
SC / ST ₹400

CET 12th Level महत्वपूर्ण दस्तावेज

CET परीक्षा में आवेदन करने वाले आवेदकों के पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने आवश्यक है –

  • आवेदक के पास कक्षा 10वीं की मार्कशीट होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास 12वीं कक्षा की मार्कशीट होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास उसका आधार कार्ड होना चाहिए।
  • पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए।
  • प्लेन सफेद पेज पर हस्ताक्षर
  • आवेदक का जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो।
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी।

CET 12th Level: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

राजस्थान 12th लेवल समान पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार से है –

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट RSSB Official Website पर जाना होगा।
  • इसके बाद ओपन पृष्ठ पर CET 12th Level 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें ।
  • अब आवेदक अपनी SSO ID और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  • अब ओपन आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी सही-सही भरें और प्रॉसेस करे।
  • अब आवेदक आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • दस्तावेज अपलोड करने के पश्चात एकबार आवेदन फॉर्म का पुनः अवलोकन कर लेना चाहिए।
  • अब आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • शुल्क भुगतान के पश्चात फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

CET 12th Level Important Links

विवरण लिंक
Official Notification Coming Soon
Apply Online Form Coming Soon
Official Website RSSB Official Website
SSO Login SSO Rajasthan⁠
Latest Updates studypoint2.in

Important FAQs

Q.1. CET 12th Level के लिए आवेदक की योग्यता क्या होनी चाहिए?

उत्तर: सबसे महत्वपूर्ण योग्यता आवेदक 12वीं पास होना चाहिए।

Q.2. CET परीक्षा किसके द्वारा आयोजित की जाती है?

उत्तर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( RSSB ) अजमेर द्वारा।

Q.3. CET पास करने के बाद क्या होगा?

उत्तर: समान पात्रता परीक्षा पास करने के बाद विभिन्न सरकारी भर्तियों में आवेदन करने का मौका मिलेगा।

Q.4. CET 12th Level 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर: आवेदन की सम्पूर्ण प्रक्रिया हमारे द्वारा ऊपर विस्तृत रूप से बताई गई है।

Q.5. CET 12th Level परीक्षा का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर: CET परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विभिन्न 12वीं स्तर की सरकारी भर्तियों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करना है, जिससे उम्मीदवारों को बार-बार प्रारंभिक परीक्षा नहीं देनी पड़े।