SSC GD Admit Card 2026 Released – Download Link, Exam Date & Hall Ticket

SSC GD Admit Card 2026 : नमस्कार साथियों studypoint2.in पर आपका स्वागत है। SSC GD Constable भर्ती 2026 की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी कर्मचारी चयन आयोग ने ssc gd भर्ती 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब ऑफिशल साइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा का आयोजन कई चरणों में किया जाएगा।

अतः आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र एक साथ जारी न करके परीक्षा तिथि के अनुसार अलग-अलग दिन जारी किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह रोजाना कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल साइट पर लॉगिन करके उपलब्ध जानकारी जांच करते रहें।

SSC GD Admit Card 2026 Overview

SSC GD भर्ती 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे परीक्षा विभाग, परीक्षा तिथि, परीक्षा पैटर्न आदि जानकारी निम्न प्रकार से हैं-

विवरण जानकारी
OrganizationStaff Selection Commission
Exam NameSSC GD Constable Examination 2026
Admit Card ModeOnline
Job LocationAll India
Exam ModeComputer Based Test (CBT)
Job Category Government Job
Official Website ssc.gov.in

SSC GD Admit Card 2026 परीक्षा तिथि

SSC GD भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी होने के पश्चात आवेदक आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें Exam Date, Exam Shift Timing, Reporting Time और Exam Center से जुड़ी संपूर्ण जानकारी सावधानीपूर्वक देख ले।

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026 तक अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा 2026 के आवेदकों की परीक्षा तिथि और परीक्षा सिटी पहले ही जारी कर दी गई है, अतः अब परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड पूर्व में जारी परीक्षा तिथि के अनुसार ही परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पूर्व ही वास्तविक एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

SSC GD Admit Card डाउनलोड करने के लिए आवश्यक जानकारी

एसएससी जीडी 2026 के परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थी के पास उसका रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ जैसी आवश्यक जानकारी होनी चाहिए। एडमिट कार्ड लॉगिन पेज पर यह जानकारी सही भरने के पश्चात आवेदक कैप्चा कोड भरकर सबमिट करने के बाद ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

SSC GD Admit Card Downloading Process

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 के परीक्षा प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों को उनके प्रवेश पत्र डाउनलोड करना चाहिए। इसलिए हमारे द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया क्रम से बताई गई है –

  1. सर्वप्रथम परीक्षार्थी कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाए।
  2. अब आपके सामने होम पृष्ठ ओपन होगा।
  3. अब आवेदक अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड लिखें।
  4. अब कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करे।
  5. अब एडमिट कार्ड के सेक्शन पर क्लिक करें।
  6. अब SSC GD Constable Examination 2026 सेलेक्ट करके प्रोसेस करे।
  7. यहां से अपना एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर ले।
  8. एडमिट कार्ड की दो से तीन प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।

SSC GD Admit Card का अवलोकन

एसएससी जीडी के परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के पश्चात आवेदक को सबसे पहले अपने एडमिट कार्ड को अनिवार्य रूप से जांच लेना चाहिए। आवेदक सबसे पहले प्रवेश पत्र में अपना नाम, रोल नंबर, अपनी फोटो, हस्ताक्षर और परीक्षा केंद्र की जानकारी जरूर जांच ले।

अगर किसी आवेदक के परीक्षा प्रवेश पत्र में कोई भी त्रुटि हो तो वह जल्द से जल्द एसएससी की हेल्पलाइन नंबर या ऑफिशियल दिशा निर्देशों का पालन जरूर करें।

SSC GD Exam में आवश्यक दस्तावेज

एसएससी जीडी परीक्षा देने वाले उम्मीदवार परीक्षा दिन अपने साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ लेकर अवश्य जाएं ताकि परीक्षा सेंटर प्रवेश और परीक्षा में कोई समस्या न आए। परीक्षार्थी ये दस्तावेज पहले से अपने पास तैयार रखें ताकि परीक्षा के दिन कोई समस्या ना आए । यह दस्तावेज निम्न प्रकार से है –

  • परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी के पास अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट होना आवश्यक है।
  • परीक्षार्थी अपने साथ एक वैलिड आईडी जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन कार्ड या लाइसेंस में से कोई एक वैलिड आईडी साथ ले जाएं ।
  • परीक्षार्थी के पास दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो होना आवश्यक है।
  • पारदर्शी नीला या काला पेन जरूर ले जाए।

SSC GD Admit Card Important Links

SSC GD Admit Card Released Date 24 April 2026 से 26 May 2026
SSC GD परीक्षा तिथि 27 April 2026 से 30 May 2026
Admit Card Download Link Click Here
शिक्षा विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी Click Here

SSC GD Admit Card 2026 – Important FAQs

Q.1 कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के परीक्षा प्रवेश पत्र कब जारी किए गए हैं?

उत्तर – SSC ने GD परीक्षा के परीक्षा प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अलग-अलग परीक्षा तिथि के अनुसार परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड भी परीक्षा से 3-4 दिन पूर्व ही जारी किए जाएंगे।

Q.2 SSC GD 2026 भर्ती की परीक्षा कब से शुरू होगी?

उत्तर – कर्मचारी चयन आयोग ने GD परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि 27 अप्रैल 2026 से लेकर 30 मई 2026 तक अलग-अलग शिफ्टों में जारी की है।

Q.3 एसएससी जीडी में किन किन पोस्टों पर भर्ती होगी?

उत्तर – एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती में परीक्षार्थियों के नंबर के आधार पर अलग अलग पोस्टों पर चयन किया जाता है। यह पोस्ट्स निम्न प्रकार से है –

  • SSF (Secretariat Security Force)
  • CISF (Central Industrial Security Force)
  • NCB (Narcotics Control Bureau)
  • SSB (Sashastra Seema Bal)
  • CRPF (Central Reserve Police Force)
  • BSF/ITBP/Assam Rifles