PM Kisan Yojana 2026 : भारत सरकार द्वारा सीमांत और कमजोर वर्ग के किसानों की आर्थिक सहायता के लिए PM Kisan Yojana 2026 चलाई गई हैं। भारत एक किसान प्रधान या कृषि प्रधान देश के रूप में जाना जाता है।
भारत की कुल जनसंख्या की 60% जनसंख्या कृषि पर निर्भर करती है। ऐसे में भारत में किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा PM Kisan Yojana की शुरुवात की गई है।
PM Kisan Yojana के तहत मिलने वाली सहायता
इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के किसानों को प्रति वर्ष ₹6000 रूपयों की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस राशि का वितरण सीधा किसानों को उनके बैंक खातों में किया जाता है। जिसे Direct Benefit Transfer (DBT) कहा जाता है।
जिससे कोई भी में कमीशन खाने वाले या किसी भी बिजोलिया इसमें कोई भूमिका नहीं होती है। यह योजना सीधे सरकार से किसान के बीच का कार्य है। PM Kisan Yojana की पूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित होती है।
सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें👉 – Studypoint2.in
PM Kisan Yojana 2026 में किस्त कब मिलती है?
इस योजना के तहत विभिन्न वर्गों के किसानों को मिलने वाली आर्थिक सहायता राशी को तीन टुकड़ों में बांटा गया है। यह राशि प्रति वर्ष तीन बार किस्तों में दी जाती है जो इस प्रकार से है –
- पहली किस्त अप्रैल से जुलाई
- दूसरी किस्त: अगस्त से नवंबर
- तीसरी किस्त: दिसंबर से मार्च
👉 हर 4 महीने में ₹2000 की किस्त किसानों को मिलती है।
PM Kisan Yojana के लिए पात्रता (Eligibility
इस योजना में आवेदन करने के लिए किसानों को निम्न शर्तों का पालन करना होगा –
- ✔️ छोटे और सीमांत किसान ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- ✔️ आवेदक किसान के पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए।
- ✔️ आवेदक किसान भारत का नागरिक होना चाहिए।
- ✔️ जमीन किसान के अपने नाम पर होनी चाहिए।
❌ PM Kisan Yojana का लाभ कौनसे किसान नहीं ले सकते ?
इस योजना में निम्नलिखित श्रेणीयो से जुड़े किसान आवेदन नहीं कर सकते हैं –
- ❌ सरकारी कर्मचारी (Central/State Government)
- ❌ आयकर (Income Tax) भरने वाले व्यक्ति
- ❌ बड़े किसान या संस्थागत भूमि धारक
- ❌ डॉक्टर, इंजीनियर, वकील जैसे पेशेवर (जो टैक्स भरते हैं)
PM Kisan Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2026 में आवेदन करने वाले किसान के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक है –
- ✔️ आवेदन करने वाले किसान के पास उसका आधार कार्ड होना अनिवार्य है, जिससे उसकी पहचान हो सके।
- ✔️ आवेदक किसान के पास पासबुक (Bank Account Details) होना अनिवार्य है, जिससे किसान के खाते में सीधे रुपए आ सके।
- ✔️ आवेदक किसान का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से जुड़ा होना चाहिए, जिससे OTP और अपडेट करके आवेदन कर सके।
- किसान के पास जमीन के कागज होना आवश्यक है।
PM Kisan Yojana ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार से है-
- सबसे पहले मोबाइल या कंप्यूटर में PM Kisan Yojana की Official Website – https://pmkisan.gov.in/ सर्च करें और क्लिक करें।
- अब ओपन पृष्ठ पर “New Farmer Registration” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब Registration के लिए आवश्यक जानकारी भरे।
- Registration पूर्ण होने के बाद ओपन फॉर्म में किसान अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें। जैसे –
- आवेदक किसान का पूरा नाम
- किसान का बैंक खाता नंबर
- मोबाइल नंबर
- जमीन की पूरी जानकारी
- अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें जैसे – आधार, बैंक डिटेल, जमीन के कागजात।
- अब आवेदक फॉर्म में भरी गई जानकारी का अवलोकन करें ताकि कोई जानकारी गलत ना भरी हो।
- फिर Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन पूर्ण करें।
eKYC करना
PM Kisan Yojana में लाभार्थी के द्वारा Pm Kisan Ekyc करना बहुत आवश्यक होता है। PM kishan eKYC पूर्ण नहीं होने पर किसान के बैंक अकाउंट में अगली किस्त नहीं आएगी।
eKYC करने का सही तरीका –
- सर्वप्रथम आवेदक अपने फोन या कंप्यूटर में गूगल पर जाइए और पीएम किसान योजना वेबसाइट पर क्लिक करें।
- अब नए पृष्ठ पर eKYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आवेदक का आधार कार्ड नंबर डालें और OTP वैरिफिकेशन करे।
- Otp वैरिफिकेशन के पश्चात eKYC सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगी।
अगर PM Kisan Yojana की किस्त नहीं मिली तो क्या करें?
इस योजना में आवेदन के पश्चात भी यदि किसी किसान को किस्त नहीं मिल रही है तो निम्न कारणों और समाधान का अवलोकन करें-
- सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए और वहां पता करें कि आपकी eKYC पुरी तरह हुई या नहीं।
- eKYC पूर्ण नहीं हो तो इसे जल्द पूर्ण करे।
- अगर eKYC पूर्ण है तो अपना बैंक खाता चैक करे कि आधार कार्ड से लिंक है या नहीं।
- बैंक खाते को आधार कार्ड लिंक करवावे।
- फिर भी कोई समस्या हो तो देखे कि आवेदन में कोई जानकारी गलत तो नहीं भरी हो।
- गलत जानकारी में सुधार करके आवेदन फॉर्म को अपडेट करे।
पीएम किसान योजना हेल्पलाइन नंबर
PM Kisan Yojana से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर या ईमेल का उपयोग कर सकते हैं:
हेल्पलाइन नंबर. 155261/1800-115-526
E-mail. pmkisan-ict@gov.in
पीएम किसान योजना सरकार ने इसका एक app भी बनाया है जिसे आप आसानी से पीएम किसान योजना का लाभ उठा सकते हैं और आप चेक कर सकते हैं आप पीएम किसान योजना के लिए एलिजिबल है या नहीं।
PM Kisan Yojana की कुछ महत्वपूर्ण बातें
- पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी हो चुकी है।
- सरकार ने इसे 13 मार्च 2026 को जारी किया है।
- पीएम किसान योजना सरकार द्वारा लगभग 9 करोड़ से अधिक किसानों को पैसा मिलेगा ।
- सरकार द्वारा किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) उपलब्ध करायी गई है।
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के फायदे
- KCC कार्ड से किसान को उचित मूल्य में लोन प्राप्त कराया जाता है।
- इस योजना का लाभ किसान ही उठा सकता है।
- इस योजना से किसान को जल्द ही लोन प्राप्त हो जाता है।
- इससे कम ब्याज दर पर लोन ले सकते हैं।
👉 अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें – Studypoint2.in
PM Kisan Yojana Conclusion
PM Kisan Yojana भारत के आर्थिक रूप से कमजोर और सीमांत वर्ग के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए चलाई गई एक महत्वपूर्ण योजना है।
इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष ₹6000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। 👉 यदि आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें और इसका लाभ उठाएं।
FAQs PM Kisan Yojana 2026
Q.1 पीएम किसान योजना क्या है ?
उत्तर: भारत सरकार द्वारा पीएम किसान योजना 25 फरवरी 2019 को शुरू की गई है। यह योजना प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से शुरू की गई । इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
Q. 2 पीएम किसान योजना के तहत किसानों को कितना पैसा मिलता है ?
उत्तर: पीएम किसान योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष ₹6000 मिलते हैं। यह राशि किसानों को तीन किस्तों में दी जाती हैं। प्रत्येक किस्त 2000 रुपए के रूप में होती है।
Q. 3 पीएम किसान योजना की किस्त कौन से महीने में प्राप्त होती है ?
उत्तर: पीएम किसान योजना की राशि निम्न 3 प्रकार से वितरित की जाती है –
- अप्रैल से जुलाई
- अगस्त से नवंबर
- दिसंबर से मार्च
Q. 4 पीएम किसान योजना में eKYC करना क्यों जरूरी है ?
उत्तर: पीएम किसान योजना में eKYC करना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसके बिना सरकार किसानों को उनके बैंक के खातों में पैसे जारी नहीं करेगी।
Q. 5 पीएम किसान योजना की अगली किस्त कब प्राप्त होगी ?
उत्तर: पीएम किसान योजना की अगली राशि जून से जुलाई के आसपास आने की संभावना है। इसमें कुछ समय लग सकता है।